फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   idhar bhateejee kee dolee uthee udhar chaacha kee arthee

Mathura News: इधर भतीजी की डोली उठी उधर चाचा की अर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
idhar bhateejee kee dolee uthee udhar chaacha kee arthee
मथुरा। राकेश शर्मा उर्फ राको पंडित का फाइल फोटो - फोटो : mathura
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के गोकुल स्थित हवेली में हो रही शादी उस समय गमगीन माहौल में तब्दील हो गई जब दुल्हन के चाचा की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन ने किसी तरह बेटी को विदा किया और उसके बाद चाचा का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक डेजी पंवार ने बताया कि जनपद न्यायालय में कोर्ट संख्या-पांच के पेशकार लोहवन निवासी रूप किशोर शर्मा की बड़ी बेटी आकांक्षा शर्मा की शुक्रवार को गोकुल स्थित हवेली में शादी थी। शादी समारोह में पिछले काफी दिनों से रूपकिशोर, बड़े भाई राजू पंडित व छोटे भाई राकेश शर्मा उर्फ राको पंडित (45) सहकारी बैंक बलदेव में मैनेजर थे। शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे वह रजाई लेकर कार में आराम करने चले गए। बताते हैं कि करीब साढ़े तीन बजे के आसपास आकांक्षा की विदाई रस्म शुरू हुई तो परिजन राकेश को तलाशने लगे।
विज्ञापन


उसकी बेटी ने कार में जाकर पिता को जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं बोले। जानकारी पर परिजन पहुंचे और उन्हें सिटी हॉस्पिटल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चाचा की मौत की जानकारी जब आकांक्षा को लगी तो वह विदाई के लिए तैयार नहीं हुई। परिजन ने किसी तरह समझा बुझाकर गमगीन माहौल में ही उसकी विदाई की रस्म अदा की। शनिवार को गमगीन माहौल में उनके बेटे ओम (15) ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed