फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi at bankebihari temple

ठाकुर बांकेबिहारी ने खेली भक्तों संग होली

Sat, 13 Feb 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 13 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
holi at bankebihari temple
वसंत पंचमी से ब्रज की परंपरागत होली का भी शुभारंभ हो गया। जन जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज भी होली खेलने को तैयार हो गए। शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज ने अपने भक्तों के साथ गुलाल की होली खेली। शृंगार आरती दर्शनों के बाद भक्तों की भीड़ अपने आराध्य संग होली खेलने के लिए उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


शनिवार को बांकेबिहारी मंदिर में अबीर गुलाल के ऐसे बादल से छाए कि परिसर में इंद्रधनुषी छटा बिखर गई। मंदिर की यह अलौकिक छटा देखते ही बन रही थी। मंदिर परिसर बांकेबिहारीलाल के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन


वसंत पंचमी के पर्व पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उड़ते गुलाल ने ब्रज की परंपरागत होली के शुभारंभ होने का अहसास करा दिया।

मंदिर सेवायत सुगंधित अबीर गुलाल श्रद्धालुओं पर उड़ा रहे थे। श्रद्धालुओं में अपने आराध्य के दर्शनों से भी ज्यादा उनका प्रसादी अबीर गुलाल अपने ऊपर डलवाने की लालसा नजर आ रही थी। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु होली की मस्ती में सराबोर होकर अपने को धन्य मान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवायत प्रणब गोस्वामी, आशीष गोस्वामी ने बताया कि ब्रज की परंपरागत होली की शुरुआत वसंत पंचमी से होती है और रंगभरनी एकादशी आते ही होली का रंग चरम पर होती है।

इन मंदिराें में भी होली का हुआ शुभारंभ
ब्रज में होली का डाढ़ा वसंत पंचमी से ही गढ़ जाता है और धर्म नगरी के राधाबल्लभ मंदिर, आनंद बल्लभ गोस्वामी, राधा दामोदर, सेवाकुंज मंदिर, यशोदानंदन मंदिर आदि में फागुन का उत्सव शुरू हो गया।

श्रद्धालुओं ने जमकर लिया आनंद
वृंदावन। वसंत पंचमी से ब्रज वृंदावन की होली का आनंद लेने के लिए देश देशांतर के हजारों भक्त भी शामिल हुए। जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज ने भी होली का फैंटा बांधकर अपने भक्तों के साथ जमकर होली खेली।


इस होली का बाहर से आए श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल और रंग लगाकर एक दूसरे के गले मिले। पंजाब के होशियारपुर से आए रश्मि, ऋषभ, अनामिका और कीर्ति ने कहा कि यहां आकर आनंद की अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed