फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   health

ब्रिटेन में फैले नये कोरोना संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Fri, 25 Dec 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
health
मथुरा। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये रूप (स्ट्रेन) से स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। खुफिया तंत्र और स्वास्थ्य विभाग मिलकर ब्रिटेन से आने वाले लोगों की पड़ताल में जुट गए हैं। अन्य देशों से एक सप्ताह पहले आए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

वायरस के नए रूप के चलते ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी गई है। माना जा रहा है कि ब्रिटेन से आने वाले लोगों के साथ कोरोना का स्ट्रेन देश में आ सकता है। ऐसे में जनपद में अलर्ट कर दिया गया है। एक सप्ताह पहले विदेश से आए लोगों का दोबारा से टेस्ट भी कराया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग में बाहर से आने वाले लोगों की डेस्क बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में 14 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है जो हाल में ही ब्रिटेन की यात्रा कर लौटे हैं। इनमें 6 लोगों के नमूने लेकर क्वारंटीन किया गया है। चिह्नित किए गए लोगों में वृंदावन के गौतम पाड़ा निवासी दो महिलाएं, प्रोफेसर कॉलोनी, सरस्वती कुंड, कोसीकलां, कदंब बिहार, राधिकाधाम और वृंदावन के हरे कृष्णा आर्चिड निवासी शामिल हैं। चिह्नित किए गए लोगों में 6 के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं, जबकि पांच लोगों के शीघ्र नमूने लिए जाएंगे। तीन लोग ब्रिटेन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 11 नए कोरोना केस मिले
मथुरा। बृहस्पतिवार को जनपद में 11 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें राधा ऑर्चिड सरस्वती कुंड, आर्मी कैंप टैंक चौराहा, मायापुरम, गोविंद नगर, गोवर्धन से तीन केस, गोविंद नगर से तीन पॉजिटिव केस और मथुरा से एक केस मिला है। जिले में अब तक मृतकों की संख्या 109 हो गई है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 6602 पहुंच गया है। जिसमें 6268 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 225 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed