Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hair Loss Festival

मुनिराज ने भक्ति भाव से उखड़वाए अपने केश

Fri, 06 Mar 2020 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Hair Loss Festival
मथुरा। अंतिम केवली दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र चौरासी में शुक्रवार को केश लोचन उत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर एलाचार्य अतिवीर मुनिराज महाराज ने अपने सिर, मूंछों और दाढ़ी के केश भक्त के हाथों से उखड़वाए। इस दौरान महिला समुदाय ने भजन गायन कर भक्तिरस की बरसात की।
विज्ञापन

भगवान जम्बू स्वामी की निर्वाण स्थली में पंच कल्याणक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पधारे एलाचार्य अतिवीर मुनिराज ने यहां केश लोचन कराने का विचार किया। इसे उत्सवपूर्व संपन्न करने के लिए सिद्ध क्षेत्र प्रबंध ट्रस्ट ने विशेष तैयारियां कीं। मुनिराज के दिल्लीवासी भक्त ने केश लोचन करने के ध्रुव का पालन किया।
विज्ञापन

उत्सव का आरंभ प्रात:काल भगवान का अभिषेक, आरती, जप, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। दोपहर में मुनि को आहार ग्रहण कराया गया। इसके बाद मुनि सामयिकी में चले गए। अपरान्ह 2 बजे भगवान अजीतनाथ के दरबार में केश लोचन की रस्म पूरी की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष विजय कुमार, महामंत्री डॉ. जयप्रकाश जैन, कार्यक्रम संयोजक राजीव जैन गुड्डू, प्रमोद उझानी वाले, प्रमोद कोयला वाले, विशेष जैन, अशोक छाबड़ा, अमरकांत मिश्रा, सुबोध जैन आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed