{"_id":"6a568d59801bacac38068027","slug":"gst-team-eight-hour-survey-building-material-shop-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103480-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जीएसटी टीम ने बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर किया आठ घंटे तक सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जीएसटी टीम ने बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर किया आठ घंटे तक सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। रुक्मिणी विहार गोलचक्कर के समीप गोला बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर मंगलवार दोपहर को जीएसटी के अधिकारियों की टीम सर्वे के लिए पहुंची। जीएसटी के अधिकारियों ने दुकान और उनके स्टोर में रखे माल का जायजा लिया और दस्तावेज खंगाले। इसकी सूचना मिलते ही नगर के कारोबारियों में खलबली मच गई। कई कारोबारी बही खाते और बिल बुकों को अपने प्रतिष्ठान से हटाते नजर आए।
रुक्मिणी विहार गोल चक्कर मार्ग स्थित गोला बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर जीएसटी अलीगढ़ के अधिकारियों की टीम पहुंची। टीम ने पहुंचते ही कारोबारी के गोदाम में रखा माल देखा और बिलों से उसका मिलान किया। इसके बाद अन्य दस्तावेज भी चैक किए। टीम का सर्वे कार्य करीब आठ घंटे चला। सर्वे कार्य की अधिकारियों ने वीडियो भी बनाई।
इस बीच कारोबारी एक दूसरे को फोन पर टीम की नगर में मौजूदगी की जानकारी लेते हुए नजर आए। कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठानों से बिलबुक और अन्य दस्तावेजों को अन्य स्थानों पर पहुंचाया। गोला बिल्डिंग मेटेरियल के स्वामी नवीन ने बताया कि जीएसटी की टीम ने उनके प्रतिष्ठान का सर्वे किया। इस दौरान दस्तावेज की जांच की है।