Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   grand brainstorming session: Saints take the lead

Mathura News: भाजपा का महामंथन संतों ने संभाला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
grand brainstorming session: Saints take the lead
मथुरा। मिशन-2027 के जरिये सत्ता में वापसी का रोडमैप तैयार करने के लिए भाजपा के महामंथन में निकला श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा अब मथुरा से निकलकर अयोध्या तक सियासी चर्चा का विषय बन गया है। परखम की बैठक में भाजपा नेताओं के बयानों से शुरू हुआ मंदिर का चुनावी विमर्श संतों के कारसेवा के एलान व अखिलेश यादव को दी जा रही चुनौती से गरमा गया है।
विज्ञापन

रविवार को अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास और अन्य संतों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर कारसेवा और भव्य मंदिर बनाने का एलान कर दिया। विधानसभा चुनाव से पहले और भाजपा की योजना बैठक के बाद संतों के इस एलान ने सियासी तापमान को बढ़ा दिया है। दरअसल, 16 और 17 नवंबर को फरह के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-अनुसंधान केंद्र में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब 55 दिग्गज नेताओं ने दो दिवसीय योजना बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया था।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत संगठन और सरकार के शीर्ष नेता इसमें शामिल हुए थे। बैठक में पीडीए की काट, संगठन की मजबूती और सनातन के एजेंडे को चुनावी धार देने पर विशेष जोर रहा। इस महामंथन का राजनीतिक संदेश बैठक के पहले दिन ही सामने आ गया था। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा करने की चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है, अब मथुरा में भी मंदिर बनेगा। अखिलेश यादव को मथुरा आकर कारसेवा करनी चाहिए, वह भी उनके साथ कारसेवा करेंगे। मौर्य का ''''काशी-अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी'''' वाला बयान भाजपा के चुनावी एजेंडे का सबसे मुखर राजनीतिक संदेश बनकर उभरा था। बैठक के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ''''राधे-राधे, कमल खिला दे'''' का नारा देकर इस संदेश को और विस्तार दिया। ब्रज की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को भाजपा के चुनाव चिह्न कमल से जोड़ने की इस पहल को मिशन-2027 के लिए पार्टी की चुनावी भूमिका तैयार करने की कोशिश के तौर पर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed