{"_id":"6507516b2783aac0160abdf4","slug":"girls-students-of-government-schools-will-teach-a-lesson-to-the-martyrs-mathura-news-c-369-1-mt11003-404-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शोहदों को सबक सिखाएंगी राजकीय स्कूलों की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शोहदों को सबक सिखाएंगी राजकीय स्कूलों की छात्राएं
विज्ञापन
- 36 राजकीय विद्यालयों में से 31 में बालिकाओं को मिलेगा कराटे का प्रशिक्षण
- मानदेय पर तैनात प्रशिक्षक सिखाएंगे आत्मरक्षा के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। राजकीय विद्यालयों की छात्राएं अब शोहदों से निपट सकेंगी। उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। जिले के 36 में से 31 राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मानदेय पर प्रशिक्षक रखे जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने हाल ही में राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने के आदेश जारी किए थे। इसके तहत जिले के राजकीय विद्यालयों में भी बालिकाओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि आवश्यकता पड़ने पर वह शोहदों को भी सबक सिखा सकें। उनमें आत्मविश्वास उत्पन्न हो सके। आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए मानदेय पर कराटे प्रशिक्षक रखे जाएंगे। जिले में 36 राजकीय विद्यालय हैं। इनमें से 31 ऐसे विद्यालयों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया है, जो या तो बालिका विद्यालय हैं, अथवा उनमें छात्राओं की संख्या अधिक है। कराटे का प्रशिक्षण शिविर 3 माह तक चलेगा, जिसमें मानदेय पर नियुक्त प्रशिक्षक प्रशिक्षण देगा।
एक प्रशिक्षक तीन विद्यालयों में देगा प्रशिक्षण
मानदेय पर रखे गए एक प्रशिक्षक तीन विद्यालयों में कराटे का प्रशिक्षण देंगे। इस तरह 31 विद्यालयों में प्रशिक्षण देने के लिए करीब 10 ट्रेनरों को नियुक्त किया जाएगा। जो कि प्रत्येक दिन प्रत्येक विद्यालय में एक-एक घंटे का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के दौरान एक महिला शिक्षिका का मौजूद रहना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में कमेटी करेगी प्रशिक्षकों का चयन
छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए नियुक्त किए जाने वाले प्रशिक्षकों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। इन प्रशिक्षकों को प्रति विद्यालय 4 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण देने पर ट्रेनर को 12 हजार रुपये मानदेय के रूप में मिलेंगे।
वर्जन
जिले के 36 में से 31 राजकीय विद्यालय की छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिए जाने के आदेश मिला है। जल्द ही कमेटी के माध्यम से प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर छात्राओं का प्रशिक्षण आरंभ कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण तीन माह का होगा।
- भास्कर मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक