फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Firing and fighting took place due to old rivalry in Mathura

Mathura: झंडीपुर में पुरानी रंजिश में फायरिंग... महिला घायल; पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

Tue, 02 Apr 2024 11:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 11:35 PM IST
सार

झंडीपुर में पुरानी रंजिश में फायरिंग हो गई। गोली लगने से महिला घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी मौके से आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
Firing and fighting took place due to old rivalry in Mathura
फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश में फायरिंग व मारपीट हुई। इसमें महिला के हाथ में गोली लग गई। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल पक्ष ने मंगलवार देर शाम तक तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन


घटना फरह थाना क्षेत्र के झंडीपुर गांव की है। थाना प्रभारी कमलेश सिंह के अनुसार, झंडीपुर गांव में राकेश और रणधीर का परिवार रहता है। इनमें वर्चस्व को लेकर काफी समय से रंजिश चली आ रही है। सोमवार रात को दोनों पक्षों की ओर से नशे के दौरान गाली-गलौज की गई। इसी में मामले ने तूल पकड़ लिया। राकेश का आरोप है कि रणधीर की ओर से फायरिंग की गई। गोली उनकी पत्नी रेखा के हाथ में जा लगी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। राकेश पर पूर्व के कई मुकदमे दर्ज हैं। रणधीर भी खुराफाती है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed