{"_id":"67e05c91b6717ee7ef0d3080","slug":"father-and-son-died-in-accident-mathura-news-c-29-1-agr1017-372292-2025-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: मासूम बेटे और पिता की एक साथ मौत, दर्दनाक हादसे में गई जान; दोनों की लाशें देख...मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मासूम बेटे और पिता की एक साथ मौत, दर्दनाक हादसे में गई जान; दोनों की लाशें देख...मचा कोहराम
Mon, 24 Mar 2025 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:36 AM IST
सार
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मासूम बेटे और पिता की मौत हो गई। हादसे में महिला घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। मासूम बेटे और पिता की लाश एक साथ घर पहुंची, तो चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
भिदौनी निवासी मृतक देवेश व उनके बेटे का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के मांट-सुरीर मार्ग पर हरनौल मोड़ पुलिस चौकी के समीप ट्रैक्टर चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। शनिवार शाम हुए हादसे में दंपती व पुत्र घायल हो गए। उपचार के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई।
गांव भिदौनी निवासी देवेश शर्मा परिवार के साथ फरीदाबाद में रहते थे। वह शनिवार को पत्नी निधि व छह वर्षीय बेटे जयस के साथ रिश्तेदारी में पानीगांव आए थे। शाम को बाइक से भिदौनी जाते समय रात आठ बजे जैसे ही वे सुरीर क्षेत्र में हरनौल मोड़ पुलिस चौकी के समीप पहुंचे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती व पुत्र घायल हो गए। उपचार के दौरान देवेश शर्मा (31) व 6 वर्षीय जयस की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजीव कांत मिश्र ने बताया कि पिता व पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - Vrindavan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, ठाकुरजी के लिए खरीदी पोशाक

Trending Videos
एक ही चिता पर पिता-पुत्र की अंत्येष्टि
पिता व पुत्र के शव गांव पहुंचते ही लोग गमगीन हो उठे। एक ही चिता पर दोनों के शवों की अंत्येष्टि की गई। यह देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं। आठ वर्षीय बेटे निमृत ने बिलखते हुए पिता को मुखाग्नि दी। देवेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। माता व पिता और भाई दिल्ली में रहते है। देवेश एक निजी कंपनी में काम करते थे।
ये भी पढ़ें - Vrindavan: 175 वर्ष पुराने 60 फीट ऊंचे रथ में विराजमान होकर निकले भगवान रंगनाथ, दर्शन करने उमड़े भक्त

मौत खींच लाई घर
देवेश व उनके छह वर्षीय बेटे की मौत से गांव का हर शख्स गमगीन हो उठा। हर जुबां पर बस यही बात थी कि मौत घर खींच लाई। पिता व पुत्र की मौत से गांव में चूल्हे भी नहीं जले।