{"_id":"67a9014e147dcac37e0fcc64","slug":"excreta-of-2-ashrams-found-flowing-in-drains-case-registered-mathura-news-c-29-1-agr1017-353710-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नालियों में बहता मिला 2 आश्रमों का मल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नालियों में बहता मिला 2 आश्रमों का मल, केस दर्ज
विज्ञापन
राधाकुंड/गोवर्धन। राधाकुंड कस्बे के निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस व ईओ रिंकू सिंह राही को 2 आश्रमों के शौचालयों का मल नालियों में बहता मिला। इस पर दोनों आश्रमों के प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
ईओ ने बताया कि वे नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ नगर का भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान भगवान भजन आश्रम व राधा माधव आश्रम के शौचालयों से निकला मल सीधे नालियों में बहता मिला। इससे संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ़ रही थी। इसके साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने व पवित्र कुंड के जल को दूषित होने की आशंका बन रही थी।
गोवर्धन के थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि भगवान भजन आश्रम के प्रबंधक मकसूदन शर्मा व राधा माधव आश्रम के प्रबंधक तुषार सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नगर पंचायत के सफाई नायक नरेश कुमार सैनी की तहरीर पर की गई है। संवाद
विज्ञापन
अतिक्रमण चिह्नित, नोटिस की दी चेतावनी
राधाकुंड। प्रशिक्षु आईएएस व ईओ रिंकू सिंह राही ने रविवार को नगर में अतिक्रमण को चिह्नित किया। न हटाने पर नोटिस की चेतावनी भी भवन स्वामियों को दी गई। वहीं राधा श्याम कुंड संगम मार्ग पर गेट का निर्माण, कंट्रोल रूम स्थापित कराने की बात भी कही। गेट बनाने के लिए निशान भी लगाए गए। जिन दुकानदारों द्वारा नाली की सीमा से बाहर सामान रखा हुआ था। ऐसे में 20 लोगों के चालान किए गए और 1990 रुपये का राजस्व वसूला गया। संवाद