Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Excavation work severs PNG line, gas leak causes panic with a loud explosion.

Mathura News: खुदाई से कटी पीएनजी लाइन, धमाके के साथ गैस रिसाव से फैली दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Excavation work severs PNG line, gas leak causes panic with a loud explosion.
पाइप लाइप टूटने के बाद मरम्मत कार्य मेंं जुटे कर्मचारी। संवाद
मथुरा। महोली रोड पर जनकपुरी के सीडीएस नगर में सबमर्सिबल ठीक करने के लिए जेसीबी से हो रही खुदाई के दौरान टोरंट कंपनी की पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। चंद सेकंडों में तेज धमाका हुआ और तेजी से पीएनजी गैस का रिसाव होने लगा। धमाके की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। अग्निशमन दल ने करीब एक आधे घंटे बाद गैस रिसाव पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे सीडीएस नगर निवासी एक व्यक्ति सबमर्सिबल ठीक कराने के लिए अपने घर के बार जेसीबी से खुदाई करा रहा था। जैसे ही पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हुई तेज धमाका हुआ। आधे घंटे तक पीएनजी लाइन से गैस का रिसाव होता रहा। खुदाई कर रही जेसीबी का चालक वहां से जेसीबी लेकर भाग गया। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। भोजनालय, मिष्ठान भंडार आदि दुकानों पर जल रहीं भट्टियों को दुकानदारों ने बुझा दिया। थोड़ी देर में पुलिस व अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टोरंटो के अधिकारियों से फोन कर पीएनजी लाइन की सप्लाई बंद कराई। थोड़ी देर बाद टोरंटो की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद लाइन को दुरुस्त कराई, तक जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर अग्निशमन की दो गाड़ियां भेजी गईं थीं, हालांकि आग की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन


दो घंटे तक ठप रहा यातायात
प्रत्यक्षदर्शी रमेश दिवाकर ने बताया कि गैस रिसाव के दौरान स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से मार्ग पर ईंटें डाल दीं और वाहनों का आवागमन रोक दिया। घटनास्थल से मार्ग के दोनों ओर 500-500 मीटर पर ईंटें लगा दीं। घटना के दौरान करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। गैस लाइन दुरुस्त होने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

टोरंटों कंपनी को इस घटना से कितनी क्षति हुई है, इसका आंकलन किया जाएगा। साथ ही क्षतिपूर्ति कराई जाएगी और बिना अनुमति के गड्ढा खुदवाने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

संजीव कुमार सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article