{"_id":"6b0495d5851387f43909ca4f","slug":"encroachment-on-1337-acres-of-shri-krishna-janmabhoomi-mathura-news-c-29-1-mtr1025-637606-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ पर अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ पर अतिक्रमण
विज्ञापन
मथुरा। अखिल भारत हिंदू महासभा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि पर अवैध अतिक्रमण और उसके दुरुपयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासभा ने एसएसपी और थानाध्यक्ष गोविंद नगर को शिकायती पत्र सौंपा है। इस पत्र में अतिक्रमणकारियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायती पत्र महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी के नेतृत्व में दिया गया। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कौशिक और जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजवीर दीक्षित भी शामिल थे। पदाधिकारियों का आरोप है कि उच्च न्यायालय के आदेश और विक्रय विलेख की शर्तों का खुला उल्लंघन किया गया है। परिसर की भूमि पर अतिक्रमण होने दिया गया है। वहां गैर-हिंदू समुदायों की सभाओं को अनुमति देकर भूमि के एक हिस्से का दुरुपयोग किया जा रहा है। महासभा ने प्रशासन से इस अवैध कब्जे को तत्काल हटाने की मांग की है। शिकायत में 1935 के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला दिया गया है। साथ ही, एक ऐतिहासिक विक्रय विलेख का भी उल्लेख किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
उच्च न्यायालय के आदेश का विवरण
महासभा ने अपनी शिकायत का आधार महाराजा पटनीमल के वंशजों और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय, गणेश दत्त व बीएल आत्रेय के बीच हुए विक्रय विलेख को बनाया है। पत्र में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वर्ष 1935 के फैसले का उल्लेख है। इस फैसले में अदालत ने संपूर्ण 13.37 एकड़ भूमि को भगवान केशवदेव का परिसर घोषित किया था। इसे हर प्रकार के विवाद और भार से मुक्त बताया गया था। निर्णय के अनुसार, भूमि का रखरखाव केवल खरीदारों और उनके अधिकृत व्यक्तियों द्वारा ही किया जाना था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
देवउठनी एकादशी पर्व मनाया
धार्मिक प्रवास के दौरान महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने राधाकुंड में आकाशदीप प्रज्वलित कर देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया। इस अवसर पर महासभा की ओर से मंदिर के भूमि-पूजन से जुड़े पंचधातु अनुष्ठान के लिए चांदी की एक सिल्ली भी भेंट की गई। इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजवीर दीक्षित सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।