फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   electric box in nerrow street is panic

इलेक्ट्रिक बॉक्स से कुंज गलियां हो गईं और संकरी

Mon, 06 Jul 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 06 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
electric box in nerrow street is panic
नगर में भूमिगत विद्युत केबल डालने का कार्य लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। संकरी गलियों को खोदा छोड़कर और उनमें लगाए गए बड़े-बड़े इलेक्ट्रिक बॉक्स के कारण इनसे निकलना भी मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी नगर पालिका और विद्युत विभाग के अधिकारी इन अनियमितताओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन


स्थानीय गौतम पाड़ा निवासी श्याम सुंदर गौतम, विशाल गौतम, संजय और प्रेम गली निवासी रवि शर्मा, महेश ने बताया कि कार्यदायी संस्था केईआई के ठेकेदारों ने नगर की संकरी कुंज गलियों में बेतरतीब ढंग से लोहे के बड़े-बड़े बाक्स लगा दिए हैं जो परेशानी का कारण बन रह हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका के सभासद प्रेम किशोर गौतम ने कहा कि उनके क्षेत्र प्रेम गली सहित कई इलाकों में लगाए गए लोहे के बाक्स से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नगर पालिका और विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी कार्यदायी संस्था अपनी मन मर्जी से कार्य कर रही है। कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों को खोदकर जस की तस छोड़ दिया गया। जर्जर सड़कों की अस्थायी मरम्मत भी नहीं कराई गई। बरसात के बाद गलियों, बाजारों और प्रमुख मार्गों में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे स्थानीय लोगों और बाहरी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed