{"_id":"248ef96b1a34950f6208eb29b0853d14","slug":"effect-of-jat-andolan-in-mathura-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन: बेपरवाह प्रशासन, परेशान आमजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन: बेपरवाह प्रशासन, परेशान आमजन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण की मांग के लिए मंगलवार को भी खूंटैलपट्टी के जाट बेकाबू रहे। सौंख को राजस्थान से जोड़ने वाले मार्ग और मथुरा को जोड़ने वाली हर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम में फंसे वाहनों के चालक दिनभर परेशान रहे। इधर जाटों की केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी थी। सड़क पर टायर रखकर आगजनी भी की गई। कई जगह युवाओं ने बुजुर्गों की सलाह भी नहीं मानी।
मंगलवार को सुबह 11 बजे सौंख-मथुरा मार्ग स्थित जाजमपट्टी चौराहे पर जाम लगाकर जाटों ने घंटों प्रदर्शन किया। सुबह ही सैकड़ों युवक सौंख-मथुरा चौराहे पर जमा हो गए थे और सड़क पर कांटेदार वृक्ष काटकर डाल दिए। सड़क के दोनों ओर तख्त लगाकर रास्ते को पूरी तरह से जाम कर दिया।
यह हंगामा चार घंटे तक चला। सूचना पर पुलिस के थोड़े से जवान पहुंचे लेकिन वह भीड़ को देखकर चुप ही रहे। दूसरी ओर सौंख-कुम्हेर-भरतपुर मार्ग स्थित कुम्हेर अड्डा पर जाट युवाओं ने जाम लगा दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आरक्षण की मांग की।
विज्ञापन
सौंख-गोवर्धन रोड स्थित नगला अक्खा पर भी यातायात ठप कर दिया। सड़क पर पुराने टायरों में आग लगा दी और हंगामा किया। जाम लगाने वालों में ज्यादातर किशोर और युवा थे। बुजुर्गाें ने जाम न लगाने की सलाह दी लेकिन युवक नहीं माने। इस पर बुजुर्ग जाट नेता वापस चले गए।
सूचना के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जाम खुलवाने नहीं पहुंचे। जाम के कारण छात्र, महिलाओें और राहगीरों को खासी परेशानी हुई। करीब चार घंटे तक लगे जाम से वाहनों की कतारें लग गई।