{"_id":"6b033b95ef3a1ca450040474","slug":"eagerness-to-become-a-voter-11000-applications-received-in-two-days-mathura-news-c-369-1-mt11009-156313-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मतदाता बनने को आतुरता, दो दिन में 11 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मतदाता बनने को आतुरता, दो दिन में 11 हजार आवेदन
विज्ञापन
मथुरा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार और रविवार को जिले में आयोजित विशेष शिविरों में मतदाता बनने और मतदाता सूची में संशोधन कराने के लिए लोगों ने उत्साह दिखाया। दो दिन में करीब 11 हजार लोगों ने आवेदन किए।
रविवार को विशेष अभियान दिवस पर उत्तर प्रदेश की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी गरिमा स्वरूप ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में बनाए गए ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला नियंत्रक केंद्र को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि यहां तैनात कर्मचारी निर्वाचन संबंधी सामान्य प्रश्नों और उनके उत्तरों की बुकलेट रखें, ताकि जानकारी लेने आने वाले लोगों की जिज्ञासाओं का तत्काल समाधान हो सके।
इसके बाद उन्होंने वृंदावन के श्री वृंदावन विद्यापीठ इंटर कॉलेज और नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में लगे शिविरों का जायजा लिया। गोवर्धन तहसील के राधाकुंड स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नगला पंजाबी प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में भी पहुंचीं। उन्होंने बीएलओ से फार्म छह, सात और आठ की प्रगति जानी। नए पात्र मतदाताओं के अधिकाधिक फार्म छह भरवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर मोहित कुमार, तहसीलदार न्यायिक कृष्ण गोपाल मिश्रा, स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. दीन दयाल और जिला मास्टर ट्रेनर मनीष दयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
कई मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण
इधर, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज, ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज, एएसएम पॉलिटेक्निक और बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से फार्म छह, सात और आठ की जानकारी ली। जिले के सभी 2263 मतदेय स्थलों पर बीएलओ उपस्थित रहे। डीएम ने युवाओं, महिलाओं और अन्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए।