फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees gathered to have darshan of Bihariji on Mokshada Ekadashi

UP: बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, मोक्षदा एकादशी 10 मिनट की दूरी लग रहा ढाई घंटा

Thu, 12 Dec 2024 03:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2024 03:33 PM IST
सार

वृंदावन के सुप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में मोक्षदा एकादशी को सुबह से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर और उसके आस-पास हजारों दर्शनार्थियों का जमावड़ा लग गया। 

विज्ञापन
Devotees gathered to have darshan of Bihariji on Mokshada Ekadashi
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़।

विस्तार

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मोक्षदा एकादशी के अवसर पर आराध्य के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्त उमड़ पड़े। मंदिर व गलियों के भीड़ के दबाव के बीच भक्तों ने आराध्य के दर्शन किए। इस अवसर पर पूरा परिक्रमा मार्ग राधा-कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


मोक्षदा एकादशी पर सुबह से ही ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए मंदिर के द्वार से लेकर गलियां में भीड़ जमा हो गई। जयकारों के बीच श्रद्धालु मंदिर के पट खुलने का इंतजार करते दिखे। पट खुलते ही मंदिर श्रद्धालुओं से भर गया। गलियों में भी लंबी कतार दिखी। श्रद्धालुओं को भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मी का पसीना छूट गया। मंदिर से लेकर बांके बिहारी पुलिस चौकी और दूसरी ओर जुगल घाट तक श्रद्धालुओं की कतार लगी दिखी।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि मोक्षदा एकादशी पर आराध्य के दर्शन और नगर परिक्रमा का विशेष महत्व है। इस कारण बुधवार में दिल्ली एनसीआर के साथ आगरा व मथुरा के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आए। दर्शन करने के बाद उन्होंने परिक्रमा कर पुण्य लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed