{"_id":"6173097f396e2e3ed829dce2","slug":"dengue-test-will-now-have-to-be-done-for-rs-500-mathura-news-mtr5074325128","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का टेस्ट अब 500 रुपए में करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का टेस्ट अब 500 रुपए में करना होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए डेंगू की जांच अब 500 रुपये में करनी होगी। इसके साथ ही सीबीसी जांच भी 150 रुपये में करनी होगी। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के कड़े रुख के बाद जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने यह आदेश जारी किए हैं। सीएमओ ने जनपद की सभी पैथॉलॉजी संचालकों को चेतावनी दी है कि शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
डेंगू के बढ़ते प्रकोप से गरीब जनता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ब्रज क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. गौरव भारद्वाज ने पिछले दिनों जिलाधिकारी व सीएमओ से मुलाकात कर चिंता जताई थी कि सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में करीब चार हजार डेंगू व बुखार के मरीज भर्ती हैं। जांच के लिए कई स्थानों पर १०००-१५०० रुपये तक लिए जा रहे हैं।
इस कारण गरीब लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका संगठन हर तरह से मदद करने को तैयार है। इसके बाद ही जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए थे कि कम से कम खर्चे में जांच की सुविधा होनी चाहिए। शुक्रवार को भी ब्रज क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक ने सीएमओ से मुलाकात कर इस संबंध में बात की।