फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crowd of devotees gathered in Baldev to celebrate birth anniversary of Brajraj Shri Dauji Maharaj

बलदेव छठ: मंगल बधाई गीतों से गूंजा क्षेत्र, दधिकाधौं उत्सव में प्रसाद लूटने की होड़; मल्ल विद्या का प्रदर्शन

Mon, 09 Sep 2024 07:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 07:27 PM IST
सार

बलदेव छठ के अवसर पर मंगल बधाई गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दधिकाधौं उत्सव में प्रसाद लूटने की होड़ मची रही। मल्ल विद्या का प्रदर्शन हुआ। 

विज्ञापन
crowd of devotees gathered in Baldev to celebrate birth anniversary of Brajraj Shri Dauji Maharaj
बलदेव छठ: मंगल बधाई गीतों से गूंजा क्षेत्र, दधिकाधौं उत्सव में प्रसाद लूटने की होड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में ब्रजराज श्रीदाऊजी महाराज के जन्मोत्सव की खुशी में बलदेव छठ महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर सेवायतों ने मंगल बधाई व पद समाज का गायन किया। श्रीदाऊजी के विशेष दर्शन को श्रद्धालु अपलक उन्हें निहारते रहे। 

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर विशेष अभिषेक व शृंगार किया गया। हीरा जवाहरात को आभूषण पहनकर दाऊजी महाराज ने भक्तों को दर्शन दिए। जन्मोत्सव की खुशी में दधिकाधौं उत्सव मनाया गया। इसमें नारियल फल, मेवा प्रसाद स्वरूप लुटाए गए। नारियल फल लूटने की होड़ मची रही। 

विज्ञापन

लोग मल्ल विद्या का प्रदर्शन कर चतुराई व चालाकी से नारियल लूटने में सफल रहे। नंद के आनंद भयो, जय दाऊ दयाल की गूंज दूर तक सुनाई दी। सुबह से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते रहे। इसमें वेदपाठी ब्राह्मणों ने बलभद्र सहस्त्र नाम पाठ, हवन-यज्ञ किया। 2200 कमल पुष्पों से बैकुंठनाथ गोस्वामी पूरन प्रसाद गोस्वामी ने पूजा-अर्चना की। 
 

शाम को शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, भाकियू अराजनैतिक मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, एसडीएम राजकुमार भास्कर, सीओ भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, नायाब तहसीलदार साविका शर्मा, चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed