फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman arroused sexual harreshment on bhagvatacharya

ठगी और शारीरिक शोषण के आरोप में फंसे भागवताचार्य

Tue, 02 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 02 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
woman arroused sexual harreshment on bhagvatacharya
नगर के पानीघाट दुर्गापुरम में रहने वाले भागवताचार्य पर महिला से शारीरिक शोषण के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला ने भागवताचार्य पर 35 लाख की ठगी करने का भी आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर जांच कर रही पुलिस ने उसके भाईयों से पूछताछ की है। भागवताचार्य मोबाइल बंद कर फरार हो गया है।
विज्ञापन

 
कानपुर की रहने वाली महिला का आरोप है कि पांच वर्ष पूर्व भागवताचार्य सुनील कृष्ण पचौरी लखनऊ में भागवत करने गए थे। उस वक्त महिला ने सुनील को घर में आई विपदाओं के बारे में बताते हुए समस्याओं के समाधान के लिए उपाय पूछे। बातों ही बातों में महिला भागवताचार्य के चंगुल में फंस गई। महिला चार वर्ष पूर्व अपने परिवार को छोड़कर सुनील के पास वृंदावन रहने आ गई।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि सुनील ने आश्रम बनाने के लिए उससे धोखाधड़ी कर 35 लाख रुपए ले लिए। इस दौरान सुनील ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर उसके साथ विवाह भी कर लिया। महिला का आरोप है कि सुनील का कई अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो पिछले दिनों सुनील कृष्ण, उसके भाईयों राधेश्याम, अनिल और आनंद ने मारपीट कर घर से निकालते हुए कहा कि हमारा काम महिलाओं को ठगना है। रुपए मांगने पर भाईयों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपी भागवताचार्य मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गया। पुलिस ने आरोपी के भाइयों को हिरासत में लिया है।


कोतवाल वृदांवन का कहना है कि महिला के प्रार्थनापत्र के बाद आरोपी के भाईयों को हिरासत में लिया गया है। भागवताचार्य सुनील कृष्ण पचौरी पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। वैसे महिला ने लखनऊ में कोर्ट में भी प्रार्थनापत्र दिया हुआ है। वहां भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed