फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voting for panchayat poll in mathura

हथियार लेकर वोट डालने आए सात लोग दबोचे

Thu, 10 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 10 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
voting for panchayat poll in mathura
थाना बलदेव क्षेत्र में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान करने दो वाहनों में आ रहे  सात लोगों को पुलिस ने हथियार सहित दबोच लिया। डीएम और एसएसपी के बलदेव दौरे के बीच अचानक की गई चेकिंग में यह हथियार और कारतूस मिले।
विज्ञापन


बुधवार को बलदेव और राया ब्लाक में आखिरी चरण के मतदान के दौरान डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डा. राकेश सिंह दौरे पर थे। सुबह 11 बजे दोनों अधिकारियों का काफिला नगला संजा और यमुना एक्सप्रेसवे के निकट से गुजर रहा था। इस दौरान डीएम-एसएसपी ने राजस्थान नंबर की बोलेरो और डिजायर कार को रुकवाकर चेकिंग कराई।
विज्ञापन


दोनों वाहनों में एक देशी राइफल, एक तलवार, एक 12 बोर का कारतूस, चार एसएलआर के कारतूस और एक तमंचा बरामद किया। वाहनों से एक युवक उतर कर भाग गया। वहीं कार सवार युवक विष्णु ने बताया कि वह मूल रूप से गांव मादवैर का रहने वाला है और फिलहाल अछनेरा में परिवार संग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में वोट होने पर वह परिवार के लोगों के साथ वोट डालने आया था। दोनों वाहनों से एक महिला, एक युवती सहित सात लोगों को पकड़ा है। पुलिस सभी को पकड़कर बलदेव थाने ले गई। पुलिस ने बोलेरो में पकड़े गए धर्मवीर, भीमा और इमरान निवासी अछनेरा, आगरा से एक तमंचा और कारतूस बरामद करते हुए आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।


स्विफ्ट डिजायर में पकड़े गए दीपक, कृष्णवीर सिंह निवासी नगला ड्यौड्यिा बलदेव से देसी राइफल, पांच कारतूस और एक तलवार बरामद की है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed