फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   suicide of a bussinessman in mathura

सुनील ने ही लिखे तीनों सुइसाइड नोट

Tue, 24 Nov 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Tue, 24 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
suicide of a bussinessman in mathura
कोतवाली क्षेत्र के डैंपियर नगर निवासी टोंटी व्यवसायी सुनील गर्ग कसेरे की आत्महत्या के मामले में पुलिस सुइसाइड नोट की हैंडराइटिंग का मिलान कर लिया है। पुलिस के अनुसार तीनों सुइसाइड नोट सुनील ने ही लिखे थे, जिनमें उसने अपने भाई प्रमोद, उसकी पत्नी और बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार रात को सुनील गर्ग कसेरे ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। मामले में सुनील के घर में तीन सुइसाइड नोट मिलने के बाद उनके बेटे वरुण गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सुइसाइड नोट के आधार पर सुनील के भाई प्रमोद गर्ग कसेरे, प्रमोद के बेटे अर्पित और पत्नी लता गर्ग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में नामजद किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने सुइसाइड नोट की हैंडराइटिंग का अन्य कागजातों पर लिखावट और दस्तखत से मिलान कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुइसाइड नोट में लिखावट सुनील गर्ग कसेरे की ही है। इधर पुलिस ने सोमवार रात और मंगलवार को चार बार प्रमोद गर्ग की तलाश में दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने प्रमोद, अर्पित और लता के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है लेकिन फोन स्विचऑफ होने के कारण उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे से बचने के लिए सुनील के पास रखी थी रकम
प्रमोद गर्ग ने अपने ही परिवार के एक व्यक्ति के यहां छह माह पहले हुए आयकर सर्वे के दौरान चचेरे भाई सुनील के यहां अपनी करोड़ों की रकम और जेवरात रखवा दिए थे। बताया गया है कि सर्वे टीम के जाने के बाद प्रमोद रकम और जेवरात ले गए। बाद में सुनील गर्ग पर उस रकम और जेवरात में से कुछ हिस्सा चोरी करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर कई बार पंचायत हुई जिसमें सुनील गर्ग ने चोरी के आरोप को झूठा बताया लेकिन प्रमोद नहीं माने। माना जा रहा है कि इसी से परेशान होकर सुनील ले आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed