फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police caught cash and ornament during checking

मांट और छाता में पकड़ा गया कैश और चांदी

Sun, 08 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 08 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
police caught cash and ornament during checking
चेकिंग अभियान
आचार संहिता का पालन कराने के गठित टीमों ने चेकिंग के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर कार से एक लाख की नकदी पकड़ी है जबकि छाता में 97,000 रुपये और पौने दो किलो चांदी जब्त की गई है। अफसरों का कहना है कि रकम से संबंधित कोई दस्तावेज ये लोग दिखा नहीं पाए थे।  
विज्ञापन


रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर मांट पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोएडा से कानपुर जा रही एक कार को रोककर चेक किया तो एक लाख सात हजार की नकदी मिली। कार सवार विवेक कुमार निवासी नौबस्ता कानपुर के कब्जे से सौ के नोटों की पांच गड्डी और दो हजार, पांच सौ के नोट मिले हैं। जब अफसरों ने पूछा तो विवेक कुमार ने बताया कि वो अपने एक रिश्तेदार से उधार पैसे लेकर आ रहे हैं। युवक ने पुलिस वालों की अपने रिश्तेदार से बात भी कराई। 
विज्ञापन


उड़नदस्ता दल के प्रभारी ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। जब रिश्तेदार से रकम लेकर आने की बात साबित हो जाएगी तो नकदी लौटा दी जाएगी। वहीं छाता में एक सेंट्रो कार से शेरगढ़ तिराहे पर छाता पुलिस ने 97,000 रुपये कैश और पौने दो किलो चांदी पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चांदी और कैश कोसीकलां निवासी बिजेंद्र सोनी की है। बिजेंद्र सोनी अपने बेटे भरत सोनी के साथ शेरगढ़ से लौटकर कोसीकलां जा रहे थे। पुलिस ने कागजात मांगे तो दिखा नहीं पाए। लिहाजा कैश और चांदी जब्त कर ली गई।

एनआरआई के 65,000 रुपये जब्त
रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक कार की चेकिंग में सामान में से 65,000 रुपये नकदी मिली। मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रभारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा मांट-डांगोली एप्रोच मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टैक्सी से ये रकम मिली।

टैक्सी में सवार एनआइआई सुरेश अंबुगा ने इसे अपना बताया। मूल रूप से बंगलूरू के निवासी सुरेश वर्तमान में आस्ट्रेलिया में रहते हैं। वो ब्रजदर्शन को आए हुए हैं। नकदी का स्रोत या संबंधित कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। जहां कागजी कार्रवाई के बाद नकदी जब्त कर ली गई।


कोसी में पकड़े चार लाख रुपये से अधिक
कोटवन चौकी पर चेकिंग के दौरान दिल्ली की ओर से आ रही कार से 4, 31,000 रुपये राशि पकड़ी गई। सभी नोट दो-दो हजार के थे। इंस्पेक्टर जगदीश यादव ने बताया कि गाड़ी में बैठे जुबेर पुत्र अब्दुल्ला निवासी रुपड़का थाना बहीन,  इकबाल पुत्र अब्दुल रसीद पटौदी निवासी पलवल ने अपने को व्यापारी बताया। जुबैर के पास से 1,66000 रुपये, इकबाल के पास से 2,65000 रुपये मिले। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed