फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   life imprisonment in murder of ca

चर्चित सीए हत्याकांड में दो को उम्रकैद

Tue, 21 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 21 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment in murder of ca
court
शहर के बहुचर्चित सीए हत्याकांड के दो दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक अभियुक्त नाबालिग है जिसका मामला जुवेनाइल कोर्ट में विचाराधीन है। सीए प्रहलाद शर्मा को फिरौती के लिए अगवा किया गया था और बाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को एक मकान के आंगन से खुदवाकर बरामद किया था।
विज्ञापन


राधिका विहार कालोनी निवासी सीए प्रहलाद शर्मा का सनसनीखेज कत्ल दिसंबर 2010 में हुआ था। पुलिस ने उनका शव गूजर हट्टा निवासी अभियुक्त बंटी उर्फ उपेंद्र (कृष्ण पाठक) की निशानदेही पर बरामद किया था। बंटी ने पुलिस पूछताछ में जो राज उगले उसके मुताबिक पवन चतुर्वेदी निवासी घाटी बहालराय और एक नाबालिग के साथ मिलकर प्रहलाद शर्मा का अपहरण किया था। इन लोगों ने फिरौती भी वसूल कर ली थी। लेकिन पहचाने जाने के डर से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


शव को सतघड़ा स्थित बंद पड़े कुलदीप व्यास के मकान में दबा दिया था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से फिरौती की रकम दो लाख रुपये बरामद कर लिए थे। जबकि पवन चतुर्वेदी ने कहा था कि वह अपने हिस्से का एक लाख खर्च कर चुका है। पुलिस ने उस फावड़े को भी बरामद कर लिया था जिससे आंगन खोदकर शव दबाया गया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। एक आरोपी नाबालिग होने पर उसका मामला जुवेनाइल कोर्ट में चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला अपर सत्र न्यायालय तृतीय के न्यायाधीश जेपी तिवारी की कोर्ट में चल रहा था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बंटी उर्फ उपेंद्र (कृष्णा पाठक), पवन चतुर्वेदी को उम्र कैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। नाबालिग आरोपी का ट्रॉयल जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता नंद कुमार तिवारी ने की। 

      
यह था मुकदमा
मृतक सीए के भाई व वादी राधिका विहार निवासी ब्रजनंदन शर्मा ने इस मामले में दो दिसंबर 2010 को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा गया कि उनका भाई चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रहलाद शर्मा का डैंपियर नगर में ऑफिस है। रात आठ बजे भूतेश्वर चौराहे से भाई से अंतिम बार बात हुई जिसमें उन्होंने दस मिनट में घर आने की बात कही लेकिन वो नहीं आए। बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed