{"_id":"64ee574c2c27f530a3b377c497462659","slug":"inspector-has-been-beaten-by-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने दरोगा से की धक्कामुक्की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने दरोगा से की धक्कामुक्की
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नौहझील के कस्बा बाजना में आरोपी को छुड़ाने चौकी गईं महिलाओं ने दरोगा से धक्कामुक्की कर दी। पुलिस आरोपी को नोटिस तामील कराने के लिए पकड़ कर लाई थी। इस दौरान साथ आए अन्य लोगों की चौकी प्रभारी से तीखी बहस भी हुई। आरोप है कि दरोगा ने असलहा की धौंस दी थी।
कस्बा बाजना के गांधीनगर मोहल्ला निवसी युवक कारे का पड़ोस के ही वीरेन्द्र से चार नवंबर को विवाद हो गया था। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कारे को बाजना पुलिस को नोटिस देना था। आरोप है कि कारे के परिवारीजन नोटिस नहीं ले रहे थे।
सोमवार को रात में नौ बजे बाजना चौकी प्रभारी को कारे बाजार में घूमता मिल गया। इस पर चौकी प्रभारी हेमंत राघव उसे लेकर चौकी आ गए। सूचना पर कस्बा के लोग और महिलाएं उसकी पैरवी के लिए चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन
भीड़ को देख चौकी प्रभारी उत्तेजित हो गए और लोगों से उनकी बहस हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग और महिलाएं धक्कामुक्की करने लगीं। हालात बिगड़ने लगे तो स्थानीय नेताओं ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया। लोग चौकी से कारे को अपने साथ ले गए।
बाजना में पूर्व में हुए मारपीट के मामले में नोटिस रिसीव कराने के लिए एक लड़के को पकड़ा था। इस पर 15-20 महिलाएं और 20-25 लोग चौकी आकर हंगामा करने लगे। महिलाएं ज्यादा आक्रोशित हो गई। बाद में नोटिस रिसीव कर लेने की बात पर मामला शांत हो गया। रिवाल्वर तानने और मारपीट जैसा मामला नहीं है।
डा. राकेश सिंह
एसएसपी, मथुरा