फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fighting between barati and gharati

घराती और बरातियों में मारपीट, बिना दुल्हनों के लौटी बरात

Mon, 06 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 06 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
fighting between barati and gharati
पुलिस हिरासत में दूल्हा
गांव शेरनी की नगरिया में शनिवार रात घरातियों और बरातियों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े में दुल्हनों के तीन मामा घायल हो गए। घंटों राया थाने में चली पंचायत के बाद भी दुल्हन पक्ष नहीं माना और बिना दुल्हनों के बरात वापस लौट गई। दूल्हों को पूरी रात और रविवार को पूरे दिन पुलिस हिरासत में गुजारनी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक दोनों दूल्हे हवालात में बंद थे। दोनों पक्षों में हिसाब-किताब हो रहा था।
विज्ञापन


थाना राया के गांव शेरनी की नगरिया निवासी मान सिंह ने अपनी दो पुत्रियों मुद्रा उर्फ यशोदा और भूरी का विवाह संबंध नगला बिलखू थाना गौंडा अलीगढ़ निवासी जगवीर और नहने उर्फ कृष्णा पुत्रगण नंदराम के साथ तय किया था।
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार शाम गांव शेरनी की नगरिया में बरात आई। दुल्हन पक्ष ने बरातियों का स्वागत-सत्कार किया। नाश्ते के बाद बरात चढ़ कर दुल्हनों के घर पहुंच गई। लड़की के चाचा रामप्रकाश ने बताया कि बराती खाना खाते समय मजाक में एक-दूसरे के ऊपर रसगुल्ला और मिठाइयां फेंक रहे थे। नुकसान होता देख लड़की के मामा राजपाल ने समझाते हुए उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरातियों को यह बात नागवार गुजरी। वे उस समय तो वहां से निकल गए, लेकिन थोड़ी देर बाद ही कुछ बरातियों ने दुल्हन के मामा राजपाल को पकड़कर पीटने लगे। बीच बचाव करने आए ग्रामीणों को भी बरातियों ने पीट दिया। इसमें दुल्हन का मामा अनिल, राजपाल और राकेश घायल हो गए। 

मारपीट की खबर जनमासे में पहुंची तो वहां दूल्हा जगवीर और नहने उर्फ कृष्णा के तेवर हाई हो गए। उन्होंने हैंडपंप से हत्था निकाल मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पहले पुलिस ने समझाते हुए कार्यक्रम शांति पूर्ण ढंग से निवटाने की सलाह दी, जब मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस दोनों दूल्हों को राया थाने ले आई। सुबह घरातियों और बरातियों के बीच थाना राया में काफी देर बातचीत हुई और समझौते के प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने बरातियों की बस को सुरक्षा के बीच गांव से निकाला।


भाई की आंख फोड़ने की सुन आपा खो बैठा था
 थाना राया में बंद दूल्हा जगवीर और नहने उर्फ कृष्णा को अपनी करनी पर पछतावा था। जगवीर ने बताया कि जब वह विवाह की रस्में पूर्ण कर रहा था तभी उसके कान में किसी ने यह बताया कि मारपीट में उसके बड़े भाई विनोद की आंख फोड़ दी है। इससे वह आपा खो बैठा और नल से हत्था निकाल कर मारपीट करने लगा। बाद में पता चला की भाई सुरक्षित है तो उसे अपनी गलती का अहसास हुआ।


अब नहीं जाऊंगी, वहां जीवन सुरक्षित नहीं
दुल्हन बनी दोनों बहनों मुद्रा उर्फ यशोदा और भूरी का कहना है कि वे अब वहां (ससुराल) नहीं जाएंगी। यह सब दहेज के पीछे हुआ है। मारपीट के बाद वहां उनका जीवन सुरक्षित नहीं है। उनके भाई, पिता और मामा के साथ मारपीट की गई है। उनका काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed