फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Counseling will save board candidates from depression

Mathura News: बोर्ड परीक्षार्थियों को अवसाद से बचाएगी काउंसिलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Counseling will save board candidates from depression
मथुरा। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को मानसिक अवसाद, तनाव जैसी स्थितियों से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई है। परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को 24 घंटे काउंसिलिंग की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यह सुविधा निशुल्क होगी।
विज्ञापन



कई बार बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के दबाव में विद्यार्थियों को अवसाद, उदासीनता व व्यवहार में उग्रता जैसी परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इन सबसे वह काफी परेशान हो जाते हैं और इस समस्या से परीक्षाओं के दौरान जूझते रहते हैं।
विज्ञापन



इन स्थितियों से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए इस बार 24 घंटे काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध की है। इस सुविधा के लिए टेलीमानस हेल्पलाइन नंबर 1800-891-4416 और 14416 शुरू किए गए हैं। ये नंबर 24 घंटे काम करेंगे। इन नंबरों पर बोर्ड परीक्षार्थियों की काउंसिलिंग निशुल्क कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इस हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बोर्ड परीक्षार्थियों को इसका लाभ मिल सके।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे अपने सर्कुलर में कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कुछ विद्यार्थियों में अवसाद, उदासीनता, व्यवहार में उग्रता एवं अन्य प्रकार के परिवर्तन देखने को मिलते हैं। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित ऐसे छात्र-छात्राओं को टेली मनोचिकित्सा और टेली परामर्श जैसी डिजिटल सहायता प्रदान किया जाना चाहिए। इसके लिए हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार प्रसार करने के लिए भी कहा गया है। संवाद




परीक्षा के समय छात्रों में बढ़ जाता है अवसाद

जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव काफी बढ़ जाता है। इससे कई बार अनहोनी भी घटित हो जाती हैं। छात्र-छात्राएं परीक्षा के दबाव के आगे हार जाते हैं। इनसे उबरने के लिए ही हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इनका प्रचार-प्रसार करने व परीक्षार्थियों को बताने के लिए प्रधानाचार्याें को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed