{"_id":"5f1b23ff8ebc3e9fdd33026b","slug":"corona-positive-death-mathura-mathura-news-agr4519020127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महिला की एसएन में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महिला की एसएन में मौत
विज्ञापन
बिना मास्क के चालान काटते प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रकाश शर्मा।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा निवासी एक कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की शुक्रवार सुबह आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, 11 नए केस और सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की सूची में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 689 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर के हनुमान नगर निवासी 56 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमण के कारण आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गई। नए केसों में राधा नगर निवासी 31 वर्षीय युवक, मांट राजा में 36 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ जमुनाधाम कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया 34 वर्षीय युवक की भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
राया निवासी 60 वर्षीय वृद्ध के साथ गिरधरपुर में भी 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। सदर के अहीरपाड़ा में 22 वर्षीय युवक, भरतपुरगेट पर 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शहर में 52 वर्षीय व्यक्ति, जमुनादास सदर में 34 वर्षीय युवक और शिव नगर में भी 36 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। कोसीकलां में 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
महावन थाने का सिपाही निकला पॉजिटिव
मथुरा। शुक्रवार शाम आई रिपोर्ट में महावन थाने में तैनात सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाना और आसपास क्षेत्र में हड़कंप है। थाने को वैरीकेट कर दिया, लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी है। थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
दसविसा के युवक की पत्नी भी संक्रमित
गोवर्धन। पिछले दिनों दसविसा निवासी युवक के आगरा में इलाज के दौरान कोराना पॉजिटिव निकलने के बाद उसकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र सिंह सिसोंदिया ने बताया कि सीएमओ डॉ. संजीव यादव के निर्देशन में चलाये अभियान में कोरोना संक्रमण को दूर करने के लिए लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को 30 सैंपल लिए गए।