फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona

कोरोना टीकाकरण : अब तक का होगा सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान

Mon, 21 Dec 2020 07:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
corona
मथुरा। कोविड-19 के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाएगा। स्वास्थ्य अधिकारियों से 31 दिसंबर तक सभी तरह की तैयारियों को अंतिम रूप देने को कहा गया है। सीएमओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि ने देहात के स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया है।
विज्ञापन

ये अफसर न केवल कोल्ड चेन देख रहे हैं बल्कि वैक्सीनेशन के लिए की गई तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सीएमओ ने चौमुहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जिसमें देखा कि कोल्ड चेन की वहां व्यवस्था कैसी है, क्या वहां वैक्सीन को मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ डॉ. संजीव यादव एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. एसएम संदीप ठाकुर के साथ जो चौमुहां में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने केडी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 300 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाना है। ये एल टू श्रेणी का अस्पताल है, जहां कोरोना के उपचाराधीन लोग इलाज करा रहे हैं। यहां व्यवस्थाएं देखने के बाद दिशा-निर्देश भी दिए। कोरोना टीकाकरण की व्यवस्थाएं देहात के अन्य सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की जा रही हैं। इससे पूर्व अधिकारियों ने देहात क्षेत्र में नियमित टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड देखा।

वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सीएमओ डॉक्टर संजीव यादव लगातार न केवल निरीक्षण कर रहे हैं, बल्कि शासन के आदेशों के अनुरूप टीकाकरण की व्यवस्थाएं कराने में जुटे हैं।
- डॉ. राजीव गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed