{"_id":"5f0350ea8ebc3e42e463a91c","slug":"corona-mathura-news-agr449325433","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, नौ वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, 12 नए मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, नौ वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, 12 नए मरीज बढ़े
Tue, 07 Jul 2020 10:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को दो और संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक नौ साल की बच्ची और दूसरी नरसी विहार निवासी 70 वर्षीय महिला है। जिले में अब मृतकों की संख्या 23 हो गई है।
विज्ञापन
आठ लोगों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। रविवार को भी मिले चार केसों को भी जोड़ लिया गया है। अब इनकी संख्या 12 हो गई है। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 445 पर पहुंच गई है। नए संक्रमित मरीजों में निजी मेडिकल कॉलेज की चार नर्स हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजीव यादव ने बताया कि सोमवार की शाम आठ पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। चार केस रविवार के जोड़े गए हैं। जिनकी निजी लैब से रिपोर्ट आई थी। इन नए केस में गुलाब नगर मंडी चौराहा निवासी व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
यहां भी मिले नए मरीज
रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल की 23 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकला है। नौहझील से 35 वर्षीय व्यक्ति के अलावा नरसी विहार सौंख रोड से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही महाविद्या कॉलोनी से 54 वर्षीय महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
बाजारों में उमड़ रही भीड़
जुलाई में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। पांच जुलाई को तो सात संक्रमितों ने दम तोड़ा था और 31 मरीज मिले। इसके बावजूद लोग गंभीरता नहीं दिखा रहे। लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे और न ही मास्क लगा रहे हैं। इस स्थिति में संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।
अनलॉक-2 के दौरान तय दिनों में बाजार खोले जा रहे हैं। लोग खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की जा रही है, लेकिन इस अपील का कोई असर दिखाई नहीं देता।