Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Raises New Slogan Radhe-Radhe Manuvad hata de mathura rally for up election

'राधे-राधे, मनुवाद हटा दे': मथुरा से कांग्रेस का नया नारा, चुनाव में भाजपा के सूपड़ा साफ का दावा

Sun, 22 Nov 2026 06:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 22 Nov 2026 06:04 PM IST
सार

मथुरा में सामाजिक न्याय सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद ने भाजपा और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 'राधे-राधे, मनुवाद हटा दे' का नया नारा देते हुए दलित-पिछड़ों की एकजुटता का आह्वान किया। 

विज्ञापन
Congress Raises New Slogan Radhe-Radhe Manuvad hata de mathura rally for up election
मथुरा में सामाजिक न्याय सम्मेलन में माैजूद कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में सामाजिक न्याय सम्मेलन में कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद ने भाजपा और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबों और दलितों की स्थिति खराब है। दबंग जातियों के अत्याचार से कमजोर वर्ग परेशान हैं। अब दलित-पिछड़े एकजुट हो रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में भाजपा का ऐसा सूपड़ा साफ होगा, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


दामोदरपुरा में आयोजित सम्मेलन में अनिल जय हिंद ने भाजपा के नारे की तर्ज पर 'राधे-राधे, मनुवाद हटा दे' का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद सांप्रदायिकता और विभाजन की राजनीति के सहारे वोट मांग रही हैं। बदहाल विकास और बिगड़ी कानून व्यवस्था के अलावा उसके पास गिनाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। जनता उसकी राजनीति समझ चुकी है और चुनाव में जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने हमेशा कमजोरों के पक्ष में संघर्ष किया। उनके अनुसार, इंद्रदेव की दमनकारी मानसिकता के खिलाफ गोवर्धन पर्वत उठाना अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का प्रतीक था। उन्होंने इस प्रसंग को दलित-पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई से जोड़ते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भी इसी संघर्ष को आगे बढ़ा रही है।

 

उन्होंने राजस्थान के पंचायत चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव होते तो परिणामों में और बड़ा अंतर दिखाई देता। उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्थिति इससे भी खराब होगी। उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर कहा कि कमजोर और वंचित वर्ग अपने अधिकारों की लड़ाई खुद लड़ेगा। रामलीला मैदान की रैली में जुटे लोग केवल कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं, बल्कि लोकतंत्र और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए पहुंचे आम लोग थे।

सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि विरोधी दल चाहते हैं कि सीट शेयरिंग न हो, लेकिन राहुल गांधी दलितों और गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर गठबंधन और हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना चाहती है और संविधान की जीत होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed