{"_id":"f43d9a6ed2e32c49348364042de64482","slug":"commenting-on-the-outrage-muslim-street-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबर इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ मुस्लिमों ने शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन व पुतला फूंका।
हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्षके खिलाफ विरोध जताने को जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों की तादाद में मुसलमान दिल्ली गेट पर जमा हुए। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस पहले से ही मुस्तैद हो गई। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम सड़क पर उतर आए। उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले कमलेश तिवारी को सजा दिलाने की मांग करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में नारे लिखी पट्टिकाएं लेकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल उलमा ने मांग उठाई कि किसी भी धर्म की आस्था को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। ऐसे शख्स के ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही सरकार को कानून बनाकर रोक लगानी चाहिए। पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। नबी-ए-करीम ने हमेशा दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। इसलिए अमन के दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सख्त कानून बने। बताते चले कि पहले मुस्लिम संगठनों ने घंटाघर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया था, लेकिन नगर की शांति व्यवस्था को देखते हुए एसडीएम रामअरज यादव, सीओ पीयूष कुमार ने अनुरोध किया, तो दिल्ली गेट पर जाकर विरोध प्रदर्शन व पुतला फूंककर विरोध जताया।