Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi and Dhami to lay foundation stones and inaugurate projects in Parkham today

Mathura News: सीएम योगी और धामी आज परखम में करेंगे प्रकल्पों का शिलान्यास और लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi and Dhami to lay foundation stones and inaugurate projects in Parkham today
फरह। दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊग्राम परखम में आज विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण एवं शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी करेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के लिए दस हजार क्षमता वाले पंडाल को तैयार किया गया है। हालांकि देर शाम तक सीएम योगी आदित्यनाथ का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। फिलहाल उनके आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी और धामी शनिवार को सुबह 10 बजे से परखम में पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन, अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र और श्री नंदीश्वर छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय और पशु चिकित्सालय महाविद्यालय एवं कर्मचारी आवासीय परिसर (2 बीएचके) का शिलान्यास करेंगे। मुख्य वक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी होंगे। कार्यक्रम में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज और आचार्य महामंडलेश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा अवधेशानन्द गिरि महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रो. एसपी सिंह बघेल समेत यूपी सरकार के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र व धर्मपाल सिंह आदि शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी कीर्ति पी. कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां कर ली गई हैं। सभी आगंतुकों के लिए अलग- अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
धामी और शिवराज एक हेलीकॉप्टर से आएंगे
फरह। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी और कृषि केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान एक साथ हेलीकॉप्टर से परखम आएंगे। देर शाम शासन ने उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया। सुबह 10 बजे दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोनों नेता 10.45 पर परखम पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक दीनदयाल कामधेनु गोशाला समिति की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद 15 मिनट 12.15 बजे केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद 1 घंटे का समय आरक्षित है। 1.30 बजे दोनों कार द्वारा वृंदावन प्रस्थान करेेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed