फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   civic

15 जनवरी तक पंचायत भवन तैयार न हुआ तो सचिव पर होगी

Wed, 30 Dec 2020 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
civic
ग्राम पंचायत जहांगीरपुर में पंचायत भवन का निरीक्षण करते डीपीआरओ। - फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने विकास खंड मांट की छह से अधिक ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इसमें बन रहे पंचायत भवनों के हालातों का जायजा लिया। 15 जनवरी तक पंचायत भवन तैयार न करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने पर एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया गया है। इसके बाद ग्राम पंचायतों में बन रहे पंचायत भवनों के निर्माण प्रगति की जांच करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने छह से अधिक ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत जहांगीरपुर में बन रहे पंचायत भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम पंचायतों के सभी सचिवों को 15 जनवरी तक हर हाल में पंचायत भवनों को तैयार करने को कहा। चेतावनी दी कि जो भी ग्राम पंचायत सचिव तय समय पर काम पूरा नहीं करेगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय पर संबद्ध किया जाएगा। इसके अलावा सभी अधीनस्थों को निवर्तमान प्रधानों को सरकारी व्हाट्सअप ग्रुप से बाहर निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed