Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chaturvedi community outraged over offensive remarks

Mathura News: अमर्यादित टिप्पणी से चतुर्वेदी समाज आक्रोशित, दो पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chaturvedi community outraged over offensive remarks
मथुरा। सोशल मीडिया पर चतुर्वेदी समाज व महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी करने पर कोतवाली में दो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया जरिए उनके समाज की प्रतिष्ठा, धार्मिक भावनाओं और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता राकेश तिवारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि 23 नवंबर को शशि शेखर गौतम नाम से संचालित फेसबुक प्रोफाइल से कुछ पोस्ट और सामग्री साझा की गई। इसमें चतुर्वेदी समाज को निशाना बनाते हुए कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। एक अन्य व्यक्ति ने भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की है। इसमें चतुर्वेदी समाज की महिलाओं की गरिमा और चरित्र को लेकर भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। इससे समाज के लोगों को मानसिक पीड़ा पहुंची है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शशि शेखर गौतम और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--------------
कंस वध मेला महोत्सव में धीरेंद्र शास्त्री पर हुआ था विवाद
बीते दिनों कंस वध मेला महोत्सव में चतुर्वेदी समाज की ओर से निकाली गई झांकी में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में दर्शाया गया था। इस झांकी को लेकर भी चर्चा और विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि इसी से आहत होकर शशि शेखर गौतम और एक अन्य व्यक्ति ने चतुर्वेदी समाज को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed