फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Changing weather is taking a toll on children health

Health News: बदला मौसम बना बच्चों के लिए आफत...पेट दर्द के साथ बुखार के हो रहे शिकार, बरतें ये सावधानी

Sun, 04 May 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 12:34 AM IST
सार

माैसम में बदलाव बच्चों के लिए आफत बन गया है। पेट दर्द, बुखार, उल्टी आदि की बच्चों में समस्याएं देखने को मिल रहीं हैं। ऐसे में इस माैसम में बच्चों के बचाव के लिए चिकित्सकों ने भी सजग करते हुए कुछ एहतियात बरतने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Changing weather is taking a toll on children health
स्वास्थ्य - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा में बारिश और तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन यह बदलता मौसम बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल की बाल ओपीडी शनिवार को 110 से पार पहुंच गई।
विज्ञापन

बदलते मौसम ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है, जिसमें बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। 

शनिवार को जिला अस्पताल की बाल ओपीडी के बाहर अभिभावकों के साथ स्वास्थ्य संबंधी बीमारी से ग्रसित बच्चों की भीड़ देखने को मिली। बच्चे मौसमी बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं, जिसमें उल्टी, दस्त, पेट दर्द व बुखार जैसी विभिन्न समस्या है। बाल ओपीडी जो प्रतिदिन 70 से 80 रहती थी वह बदलते मौसम के साथ ही 110 के लगभग पहुंच गई।
विज्ञापन


 

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार ने बताया कि मौसम बदलने से रात में हल्की ठंड और दिन में उमस बढ़ने से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। जिससे बच्चों की संख्या बढ़ी है। इस मौसम में बीमारी से बचने के लिए गर्म पानी पीएं, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, रात में एसी और कूलर न चलाएं। अगर बीमारी के चपेट में आ जाएं तो डॉक्टर से परामर्श करें।

इधर, जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संभव यादव ने बताया कि वर्तमान में बच्चों को दस्त व खांसी ज्यादा हो रही है। इसके लिए अभिभावक साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। यदि बच्चे को बोतल से दूध पिला रहे हैं तो हर बार बोतल को पानी में उबालकर अच्छी तरह से साफ करें और फिर दूध पिलाएं। छह माह का बच्चा होने पर उसे केवल दूध पर ही निर्भर न रखें उसे पोषण तत्व भी दें, ताकि उसकी रोग से लड़ने की क्षमता मजबूत हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed