फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cattle

बलदेव पुलिस ने मुक्त कराए 193 गोवंश

Sat, 25 Jul 2020 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Cattle
बलदेव पुलिस द्वारा मुक्त कराया गया गोवंश। - फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। एसएसपी के निर्देश पर अवैध तस्करी रोकने को चलाए गए अभियान के तहत बलदेव पुलिस ने गांव नेरा से 193 गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने नौ गोतस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों से एक कार एवं तीन बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिरोही के बताया कि गांव नेरा में बिहार के रास्ते पश्चिमी बंगाल को गोवंश को ले जा रहे थे। सूचना पर गोवंश को तस्करों को मुक्त करा लिया है। गोतस्करों के पास से एक कार तथा तीन बाइकें मिली हैं। गोवंश भरतपुर राजस्थान से सड़क के रास्ते फतेहपुरसीकरी, किरावली, सिकंदरा, आगरा होते हुए जा रहे थे, जिन्हें गांव नेरा बलदेव में जमुना किनारे रोका गया।
विज्ञापन

गोतस्करों ने पूछताछ पर बताया कि बिहार के रास्ते पश्चिमी बंगाल भेजा जाएगा। गिरफ्तार किए गए नौ तस्करों में आसिफ व रंगडिया थाना सिरसखेड़ा जिला मुरादाबाद, राम कुमार, राजू, मुकेश कुमार, धर्मा थाना रामगढ़ जिला जयपुर, मुकेश थाना कोटपुतली जिला जयपुर, अर्जुन थाना बानासूर जिला अलवर, विजय थाना कोटपुतली जिला जयपुर हैं। मौके पर एसडीएम कृष्णनंद तिवारी एवं सीओ विनय चौहान, एसओ ज्ञानेंद्र सिरोही पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गोवंश को गोशाला भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed