कोसीकलां। समाजसेवी चौधरी रतीराम सरपंच की पुण्यतिथि पर सोमवार को गांव सांचौली में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इससे पूर्व उनकी प्रतिमा के समक्ष अखंड रामायण का पाठ एवं मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि सरपंच हत्या, झगड़े के मामले भी पंचायत के माध्यम से निपटा दिया करते थे। उन्होंने गांव में निर्विरोध प्रधान, ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करा भाईचारा कायम करने में सहयोग दिया।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी, दिव्यांश चौधरी, नरदेव चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, सुभाष गोयल, डॉ. भरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद