फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bulian, bussinesman, murder, case, investigation, mathura

एसएसपी ने खंगालीं बुलियन कारोबारी हत्याकांड की फाइलें

Fri, 24 Jul 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
bulian, bussinesman, murder, case, investigation, mathura
मथुरा। बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल और उनके परिवार की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच की रफ्तार में तेज कर दी है। उलझी हुई मर्डर मिस्ट्री को अधिकारी फिर से समझने का प्रयास कर रहे हैं और वारदात की तह तक पहुंचने की कोशिश में हत्याकांड से जुड़ी फाइलें खंगाली जा रही हैं। एसएसपी ने शुक्रवार को कारोबारी की हत्या की तहरीर देने वाले उनके साले अमित अग्रवाल से करीब एक घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन

31 दिसंबर की रात के सन्नाटे में एक्सप्रेस-वे से नीचे अंडरपास पर बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल, पत्नी नेहा, पुत्री धान्या और पुत्र शौर्य की हत्या किसने की इसे लेकर जांच एजेंसियां भी उलझ गई हैं। पुलिस अधिकारी मामले की नए सिरे से छानबीन में जुट गए हैं। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने मुकदमा दर्ज कराने वाले नीरज के साले अमित अग्रवाल से जानकारी ली। दरअसल अमित अग्रवाल जल्द से जल्द इस मामले में दोषियों को जेल भेजने की मांग को लेकर एसएसपी से मिले थे।
विज्ञापन

उन्होंने अमित अग्रवाल से बुलियन कारोबारी के कारोबार से लेकर वारदात के होने तक पूछताछ की। उधर, अमित ने एसएसपी को बताया कि किस प्रकार आरोपियों द्वारा कारोबारी को धमकाया जाता था। खुद कारोबारी नीरज अग्रवाल ने उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बाद मामला न्यायालय तक भी पहुंचा, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। अमित ने बताया कि उन्होंने एसएसपी से जल्द दोषियों को जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद के कारोबार की होगी जांच
बुलियन कारोबारी और उसके पार्टनरों ने नोटबंदी के दौरान जो खेल किए, वही खेल उसकी जान के दुश्मन बन गए। पुलिस अब बुलियन कारोबारी की मर्डर मिस्ट्री को नोटबंदी से जोड़कर देख रही है और उसने यह जांच शुरू कर दी है कि आखिरकार बुलियन कारोबारी का पैसा कहां गया। आरएस बुलियन फर्म के मालिक नीरज अग्रवाल ने नोटबंदी के दौरान कई पार्टनरों के साथ काम शुरू किया था। इसमें आयकर, व्यापार कर आदि के नियमों का उल्लंघन किया तो आरएस बुलियन करोड़ों का लाभ कमाने वाली फर्म बन गई। नीरज अग्रवाल ने इसके अलावा भी फर्म खोली थीं। इस पूरे कारोबार में उसके साथ हत्यारोपियों के अलावा अन्य लोग भी पार्टनर थे। विवाद यहीं से शुरू हुआ। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह पैसा ही कारोबारी की जान का दुश्मन बन गया।

बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल और उनके परिजनों की मौत के मामले में जांच चल रही है। फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जा रहा है। छानबीन के बाद ही सच्चाई पता लग सकेगी।
- गौरव ग्रोवर, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed