{"_id":"5f1c3baa8ebc3e63b511e888","slug":"budget-pass-mathura-news-agr451965694","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का 373 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम का 373 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
पार्षदों के समक्ष पास हुए बजट की कॉपी दिखाते नगर आयुक्त रविंद्र कुमार।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आखिरकार नगर निगम का 373 करोड़ का बजट पास हो ही गया। बोर्ड बैठक मेें पार्षदों द्वारा इसका विरोध किया गया था लेकिन परिचालन विधि से पार्षदों ने बजट पर सहमति प्रदान कर दी। शनिवार को 43 पार्षदों ने बजट पर लिखकर सहमति प्रदान की। बजट पास होने के बाद निगम में रुके आवश्यक कार्य हो सकेंगे।
नगर निगम की बोर्ड बैठक में एक महिला पार्षद द्वारा नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ पर चप्पल चला दी गई थी। जिसके बाद बजट के लिए बुलाई गई बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद नगर आयुक्त ने परिचालन विधि से बजट की बैठक कराने का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए सभी पार्षदों को बजट की प्रति के साथ एक पत्र दिया गया था, जिसमें स्पष्ट था कि निगम द्वारा परिचालन विधि से बजट को पास किया जाएगा। यदि दो दिन के अंदर पार्षदों ने इस पर कोई आपत्ति व्यक्त नहीं की तो बजट पास हुआ माना जाएगा। इसे लेकर चार पार्षदों ने आपत्ति व्यक्त की थी।
जिन पार्षदों ने आपत्ति व्यक्त की थी उनके द्वारा आपत्ति वापस ले ली तथा 70 में से कुल 43 पार्षदों ने बजट पर सहमति प्रदान कर दी। अन्य किसी पार्षद ने कोई आपत्ति दाखिल नहीं की। जिससे उन पार्षदों की भी सहमति मानी गई। हालांकि नगर आयुक्त रव्रिं कुमार मांदड़ ने बताया कि कुल 70 पार्षदों में से 50 प्रतिशत की सहमति आवश्यक होती है जब 43 पार्षदों ने इस पर लिखित में सहमति प्रदान की है लिहाजा बजट पास हो गया है। शनिवार को अपनी सहमति प्रदान करने के लिए 43 पार्षद पहुंचे। जिनके साथ बैठक में नगर आयुक्त के अलावा सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल भी शामिल हुए।