फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother throws acid on neighbor for chasing sister

Mathura: बहन का पीछा करता था पड़ोसी, भाई ने लिए ऐसा बदला; अब तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 19 Feb 2024 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Feb 2024 09:55 AM IST
सार

पड़ोसी ने बहन को परेशान किया। वो रोज उसका पीछा करता था। इस बात की भनक युवती के भाई को लगी तो उसने पड़ोसी पर तेजाब फेंक दिया। पड़ोसी गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Brother throws acid on neighbor for chasing sister
थाना हाईवे मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के एक युवक ने बहन का पीछा करने पर अपने पड़ोसी पर तेजाब फेंक दिया। युवक का पेट झुलस गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


ओमवीर सिंह निवासी हाईवे मजदूरी करता है। उसके पड़ोस के एक युवक ने शनिवार को उस पर तेजाब फेंक दिया। हमले में पेट पर तेजाब गिरने से वह झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस छानबीन में सामने आया कि ओमवीर जुलाई 2022 में पड़ोस की किशोरी को फुसलाकर ले गया था। 22 जुलाई 2022 को दोनों ने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन


इधर, किशोरी के परिवार वालों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने 25 जुलाई 2022 को किशोरी को बरामद करते हुए ओमवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इधर, कोर्ट ने शादी को शून्य करार दे दिया। 21 दिसंबर 2022 को ओमवीर जमानत पर जेल से छूटकर आया। इसके दो साल तक उसने इंतजार किया। अब किशोरी बालिग हो चुकी है। उससे शादी करने के इरादे से बातचीत के लिए कुछ दिनों से उसका पीछा कर रहा था। यह बात उसके भाई को मालूम हुई तो शनिवार को उसने ओमवीर सिंह पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि तेजाब हमले के आरोपी युवक की तलाश जारी है। उसके खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में पूर्व की मुकदमेबाजी व ओमवीर द्वारा आरोपी की बहन का पीछा करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed