फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brother-in-law had murdered the woman by luring her into a love trap for the Sarpanch

देवर की नीयत में खोट: भाभी से प्यार नहीं कुछ और था इरादा, घर से दूर लाकर किया कत्ल; पानी की टंकी में मिली लाश

Sun, 24 Sep 2023 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Sep 2023 10:43 AM IST
सार

मथुरा के बरसाने में दो दिन पूर्व कस्बे के बंद मकान में पानी की टंकी में क्षत विक्षत हालत में मिले शव की पहचान हो गई है। कमरे में मिले कागजातों के आधार पर किए गए फोन पर पति पहुंचा। उसने शव की पहचान पत्नी के रूप में की।

विज्ञापन
Brother-in-law had murdered the woman by luring her into a love trap for the Sarpanch
देवर-भाभी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में देवर ने भाई को धोखा देकर भाभी से प्यार का नाटक किया। वो भाभी को अपने साथ मथुरा के बरसाना लेकर आया। यहां एक किराये के मकान में कमरा लेकर रहा। भाभी को प्यार के जाल में ऐसा फंसाया कि वो भी अपना अच्छा भला कुछ न सोच सकी। लेकिन ये प्यार नहीं देवर की साजिश थी, वो भी सरपंच चुनाव के लिए। भाभी गांंव की सरपंच थी, लेकिन देवर को ये बात खटक रही थी। वो खुद सरपंच बनना चाहता था, इसलिए बेरहमी से भाभी की हत्या कर दी और खुद फरार हो गया। 
विज्ञापन


ये बताया पति ने 
जिला सतना के गांव गुढा थाना उचेहरा निवासी चूणामणि ने बताया कि पत्नी संता देवी जो वर्तमान में गांव की सरपंच थी, वह अपने फुफेरे देवर के साथ अप्रैल में चली गई थी। उचेहरा थाने में 9 अप्रैल 2023 को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके कुछ दिन बाद वह घर लौट आई। फिर जुलाई में दोबारा चली गई। ऐसे में उचेहरा थाने में 16 जुलाई 2023 को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mathura: पापा ने दिया लड्डू, बच्ची ने जैसे ही खाया तो मुंह में हो गया खून ही खून; हालत देख उड़े घरवालों के होश
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव निकली हत्या की वजह
थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मृत महिला की पहचान हो गई है। परिजनों के आरोप के आधार पर हत्या के आरोपी प्रदीप की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। वहीं मृतका के परिजनों ने बताया कि रिश्ते के देवर ने सरपंची से हटाने के लिए प्रेम जाल में फंसाकर हत्या कर दी। महिला सीट होने के कारण उसकी पत्नी ने भी चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरा था। हालांकि बाद में उसने पर्चा वापस ले लिया था।

ये भी पढ़ें -  Mathura: महिला की हत्या कर टैंक में छिपाया शव, दो सप्ताह बाद खुलासा; युवक फरार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed