{"_id":"650dea2963173cc392027417","slug":"allegation-of-nail-coming-out-of-laddu-and-girl-getting-injured-mathura-news-c-29-1-mtr1019-137566-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पापा ने दिया लड्डू, बच्ची ने जैसे ही खाया तो मुंह में हो गया खून ही खून; हालत देख उड़े घरवालों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पापा ने दिया लड्डू, बच्ची ने जैसे ही खाया तो मुंह में हो गया खून ही खून; हालत देख उड़े घरवालों के होश
Sat, 23 Sep 2023 02:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:41 PM IST
सार
प्रसाद का लड्डू जब पिता ने बच्ची को दिया, तो वो बिना कुछ सोचे समझे उसे खा गई, लेकिन उसके बाद जो हुआ घरवालों के होश उड़ गए। उसके मुंह में खून ही खून हो गया। बच्ची ने तुरंत ही लड्डू को उगल दिया, तब पता चला कि उस लड्डू में लोहे की कील थी।
विज्ञापन
लड्डू
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
मथुरा शहर के होली स्थित एक प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेता के यहां से पिता प्रसाद के लिए लड्डू खरीद कर लाए थे। भगवान का भोग लगाने के बाद उन्होंने पहला लड्डू बेटी को दिया। बेटी ने इस लड्डू को जैसे ही खाया तो उसके मुंह में कील जोर से चुभ गई, जिससे उसका मुंह जख्मी हो गया। घरवालों ने जब बच्ची के मुंह में खून देखा तो उनके होश उड़ गए। बच्ची ने लड्डू उगल दिया तो उसमें से कील निकली। ये मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
शहर की नीम गली निवासी द्वारिका नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि गणेश भगवान के भोग प्रसाद के लिए लड्डू लेकर आए थे। भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में लड्डू उन्होंने अपनी पुत्री को खाने के लिए दिया। जैसे ही उसने मुंह में लड्डू डाला और उसे चबाने की कोशिश की तो पुत्री की चीख निकल गई। उसने तुरंत लड्डू को थूक दिया। लड्डू में लोहे की कील थी। बच्ची का मुंह अंदर से घायल हो गया और खून निकले लगा। ये देख उनके होश उड़ गए। फिर उन्होंने ध्यान से देखा तो पता चला कि लड्डू में कील थी।
इस संबंध में मामला सोशल मीडिया पर वायरल किया है। एफएसडीए डीओ गौरी शंकर के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। लिखित शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।