{"_id":"68069b7357ec7df18b0970e8","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-accused-of-attempting-rape-mathura-news-c-369-1-mt11002-128451-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेठ और ननदोई बने हैवान: विवाहिता से की गंदी हरकत, पति ने भी न सुनी...इसलिए पीड़िता को कर दिया कमरे में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ और ननदोई बने हैवान: विवाहिता से की गंदी हरकत, पति ने भी न सुनी...इसलिए पीड़िता को कर दिया कमरे में बंद
Tue, 22 Apr 2025 02:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:06 PM IST
सार
मथुरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जेठ और ननदोई ने विवाहिता के साथ गंदी हरकत की। पीड़िता ने जब पति से शिकायत की, तो उल्टा उसे ही कमरे में बंद कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai generated
विस्तार
मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने जेठ और ननदोई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पति को बताने पर उसने मारपीट की और कमरे में बंधक बना दिया। पीड़िता ने पर्ची में पिता का नंबर सड़क पर फेंका। इसे पढ़कर एक राहगीर ने महिला के पिता को सूचना दी। इसके बाद पिता ने पुलिस की मदद से अपनी बेटी को मुक्त कराया। महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
2019 में हुई थी शादी
सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची राजस्थान की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी नौ फरवरी 2019 को बरसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट होने लगी।
ये भी पढ़ें - UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ

होली वाले दिन की है घटना
14 मार्च को होली के दिन ससुराल में ननदोई बरसाना आए हुए थे। जेठ के साथ उन्होंने भांग और फिर शराब का सेवन किया। परिवार के लोग होली खेलने इधर-उधर चले गए। पीड़िता घर पर अकेली थी। दोपहर में जेठ व ननदोई कमरे में आ गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के चिल्लाने पर घर के अन्य लोग व पड़ोसी आ गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
ये भी पढ़ें - UP: दलित बालिका से दरिंदगी...गमछा और बाल बनेंगे मजबूत साक्ष्य, 15 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट

पति ने कमरे में कर दिया बंद
उसने ननदोई और जेठ की हरकत से पति को अवगत कराया। इससे नाराज होकर ससुरालीजन ने उनके साथ मारपीट की और घर में कैद कर दिया। 19 अप्रैल को बरसाना पुलिस की मदद से उसके पिता ने मुक्त कराया। सोमवार को पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।