फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brainstorming on the condition and direction of journalism

Mathura News: पत्रकारिता की दशा और दिशा पर मंथन

Tue, 30 May 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 30 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the condition and direction of journalism
मथुरा। गणेश शंकर विद्यार्थी की याद में मंगलवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया(एनयूजेआई), उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन व ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारिता दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर हरिद्वार स्थित काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि ये कार्य देखने में आसान लगता है पर मुश्किल बहुत है। एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने पत्रकारों के हितों पर चर्चा की और कहा कि उनकी समस्याओं को लेकर जुलाई में संसद के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पत्रकारों से पत्रकारिता के मानकों पर काम करने और इसका उपयोग मानवता के हित में करने का आह्वान किया ।
विज्ञापन


एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है। हमें अपनी कमियों का मूल्यांकन करने का अवसर मिलता है। महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त ने अनुनय झा ने भी संबोधित किया। अपर पुलिस महानिदेशक (सेवानिवृत्त) प्रेम प्रकाश ने लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव रोहित पांडेय, महामंडलेश्वर डाॅ.अवशेषानंद महाराज ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। इसकी निष्पक्षता और मजबूती बरकरार रहनी चाहिए। भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य प्रज्ञानंद चौधरी ने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न संबंधी मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में एनयूजेआई के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी, मुकेश वत्स, पदमश्री मोहन स्वरूप भाटिया, एएस.वाजपेयी देशभक्त, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत सुचारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन सहसेन्द्रु मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव अरविंद सिंह, पूर्व विधायक हुकम चंद्र तिवारी, समाजसेवी पवन चतुर्वेदी, कुं. नरेंद्र सिंह, जन्मभूमि के सचिव कपिल शर्मा व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डाॅ.कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट मौजूद रहे।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed