फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP members set out bearing the flame of service

Mathura News: .सेवा की लौ लेकर निकले भाजपाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
BJP members set out bearing the flame of service
मथुरा। भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। भगत सिंह पार्क से शुरू हुई यात्रा विकास बाजार होते हुए वापस पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा सुबह 11 बजे भगत सिंह पार्क से शुरू हुई। इसमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया। समापन पर मां भारती को तिरंगे के रूप में रंगोली से सजाया गया। प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य ने कहा कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा है। यात्रा के दौरान महानगर प्रभारी पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, विधायक मेघश्याम सिंह, पूरन प्रकाश, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, एमएलसी ठा. ओम प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष नेत्रपाल चौधरी, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed