{"_id":"67b0e24f5ed587e7b5057194","slug":"bhateejee-kee-dolee-ke-saath-uthee-chaacha-kee-arthee-mathura-news-c-369-1-mt11002-125233-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भतीजी की डोली के साथ उठी चाचा की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भतीजी की डोली के साथ उठी चाचा की अर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के गोकुल स्थित हवेली में हो रही शादी उस समय गमगीन माहौल में तब्दील हो गई जब दुल्हन के चाचा की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन ने किसी तरह बेटी को विदा किया और उसके बाद चाचा का अंतिम संस्कार किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक डेजी पंवार ने बताया कि जनपद न्यायालय में कोर्ट संख्या-पांच के पेशकार लोहवन निवासी रूप किशोर शर्मा की बड़ी बेटी आकांक्षा शर्मा की शुक्रवार को गोकुल स्थित हवेली में शादी थी। शादी समारोह में पिछले काफी दिनों से रूपकिशोर, बड़े भाई राजू पंडित व छोटे भाई राकेश शर्मा उर्फ राको पंडित (45) सहकारी बैंक बलदेव में मैनेजर के बाबू थे। शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे वह रजाई लेकर कार में आराम करने चले गए। बताते हैं कि करीब साढ़े तीन बजे के आसपास आकांक्षा की विदाई रस्म शुरू हुई तो परिजन राकेश को तलाशने लगे।
उसकी बेटी ने कार में जाकर पिता को जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं बोले। जानकारी पर परिजन पहुंचे और उन्हें सिटी हॉस्पिटल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चाचा की मौत की जानकारी जब आकांक्षा को लगी तो वह विदाई के लिए तैयार नहीं हुई। परिजन ने किसी तरह समझा बुझाकर गमगीन माहौल में ही उसकी विदाई की रस्म अदा की। शनिवार को गमगीन माहौल में उनके बेटे ओम (15) ने मुखाग्नि दी।