फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barsana police accused a 90-year-old disabled woman of attempted murder

UP: ये हैं 90 वर्षीय वरको...जो ठीक से चल-फिर नहीं सकती, पुलिस को लगती हैं अपराधी; दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 25 Jun 2025 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 09:22 AM IST
सार

मथुरा के बरसाना में पुलिस ने 90 वर्षीय वरको को हत्या के प्रयास का आरोपी बना डाला। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई, तो वे हैरान रह गए। मामले में एसएसपी से शिकायत करने की बात कह रहे हैं। 

 

विज्ञापन
Barsana police accused a 90-year-old disabled woman of attempted murder
बुजुर्ग महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रस्सी को सर्प कैसे बनाया जाता है, यह बरसाना पुलिस से सीखिए। एक जमीनी विवाद में पुलिस ने रास्ता चलने में असमर्थ नब्बे वर्ष की महिला को हत्या के प्रयास में आरोपी बना दिया। इसकी चर्चा कस्बे में जगह जगह हो रही है। कस्बा निवासी वरको पत्नी स्व. बलबीर सिंह शंकर उम्र 90 वर्ष रविवार को राणा की प्याऊ पर अपने खेत को देखने गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने रौंदा...पिता और पुत्र की मौत, महिला गंभीर घायल
विज्ञापन



 

उसके बाद सोमवार को बरसाना पुलिस ने एक पक्ष से मिलकर नब्बे वर्ष की बुजुर्ग महिला वरको देवी समेत रणवीर सिंह, दीनू ठाकुर,कन्हैया ,हरीशचंद्र, रामहरि, राजेन्द्र, रामकिशोर व दिनेश को लक्की पुत्र सत्यनारायण की तहरीर पर साफी से गला घोंटकर मारने के प्रयास में आरोपी बनाया।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि लाचार बुजर्ग महिला, जो हाथ पैरों से लाचार है, उसको भी आरोपी बनाया गया है। लाचार बुजर्ग को हत्या के प्रयास का आरोपी बनाया जाना कस्बे में जगह जगह चर्चा का विषय बना हुआ। लोग पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कह रहे हैं कि पुलिस ने खेल तो नहीं खेला। अब बुजुर्ग महिला के परिजन अपनी मां को लेकर एसएसपी के समक्ष पेश होकर थाना प्रभारी के खिलाफ करवाई करने की मांग करेंगे।

ये भी पढ़ें -   UP: जिंदा जले दो युवक...बिजली के खंभे से टकराते ही बाइक में लगी इतनी भीषण आग, बचने का मौका भी न मिला
 
विज्ञापन

बताया गया कि कुछ दिन पूर्व उसके पुत्र रमेश ने अपने हिस्से की जमीन कस्बा निवासी सत्यनारायण पुत्र विशंभर दयाल अग्रवाल व दिल्ली निवासी रोहित गोयल को बेच दिया था। बुजुर्ग महिला उक्त जमीन पर बैठ गई थी। जिसकी वजह से उसको हत्या का आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में उम्र दराज महिला को नहीं पाया जाता है तो उसको विवेचना के दौरान हटा दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed