फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   unknown vehicle ran over a couple returning after visiting Banke Bihari son died husband and wife critical con

UP: बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने रौंदा...पिता और पुत्र की मौत, महिला गंभीर घायल

Tue, 24 Jun 2025 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 02:43 PM IST
सार

गाजियाबाद से बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे दंपती की बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पिता और बेटे की माैत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है। 
 

विज्ञापन
unknown vehicle ran over a couple returning after visiting Banke Bihari son died husband and wife critical con
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के नौहझील में यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर रूप से घायल   अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार दंपती और उनका बेटा बिहारी जी के दर्शन कर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया व शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के गांव रहीशपुर पुराना शिव मंदिर निवासी 35 वर्षीय मिंटू अपनी पत्नी मीनाक्षी व 12 वर्षीय बेटे शिवम के साथ बिहारी जी के दर्शन करने बाइक से वृंदावन आए थे। मंगलवार दोपहर को वह दर्शन कर यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर वापस घर लौट रहे थे। माइल स्टोन 64 पर नोएडा की ओर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


बाइक सवार पति-पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी अंकित कुमार व उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भिजवाया, जहां डाक्टरों ने किशोर शिवम को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति-पत्नी की हालत चिंताजनक होने पर मथुरा रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मथुरा ले जाते समय मिंटू ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सीएचसी प्रभारी डाक्टर हेमराज सिंह ने बताया कि तीनों के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते मिंटू और उनके पुत्र शिवम की मौत हुई है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से यायल है।

घर का इकलौता चिराग था शिवम
शिवम, मिंटू और मीनाक्षी का इकलौता पुत्र था। शिवम की दो बहनें हैं। मिंटू गाड़ी चलाने की नौकरी करते थे, वहीं उनका पुत्र शिवम 7 वीं कक्षा का छात्र था। पिता-पुत्र मिंटू और शिवम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पहले एक्सप्रेस-वे फिर सीएचसी पर तड़पते रहे घायल
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार पति-पत्नी व पुत्र लगभग आधा घंटे तक एक्सप्रेस-वे पर पड़े रहे। किसी वाहन चालक द्वारा उनके प्रति दरियादिली नहीं दिखाई गई और न ही किसी ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन करना उचित नहीं समझा। अगर कोई भी राहगीर अपनी जिम्मेदारी निभा लेता और समय से उपचार मिल जाता तो शायद पिता-पुत्र की जान बच सकती थी। घटना के आधा घंटा बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, तब जाकर पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया, वहीं मिंटू ने मथुरा रेफर करने के बाद रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि डाक्टरों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया तो लगभग आधा घंटे की देरी से एंबुलेंस सीएचसी पहुंची और घायलों को लेकर मथुरा रवाना हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed