{"_id":"6990da69178e692459024571","slug":"barsana-monitored-from-five-watchtowers-with-heightened-security-measures-mathura-news-c-29-1-mtr1022-519706-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बरसाना में 5 वॉच टावर से होगी निगरानी, कड़े होंगे सुरक्षा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बरसाना में 5 वॉच टावर से होगी निगरानी, कड़े होंगे सुरक्षा इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली के त्योहार पर सुरक्षा इंतजाम और व्यवस्थाओं पर शनिवार को पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने मंथन किया। ब्रज तीर्थ विकस परिषद के सभागार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, साफ-सफाई सहित अन्य इंतजाम पर विस्तार से चर्चा की। बरसाना में इस बार वॉच टावरों से निगरानी की जाएगी।
बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला क्षेत्र की साज-सज्जा, प्रवेश द्वार, सेल्फी पॉइंट आदि का निर्माण एवं लाइव प्रसारण की व्यवस्था पर जोर दिया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बरसाना की लठामार होली के लिए 7 जोन व 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। बरसाना में 56 पार्किंग स्थल तथा 94 बैरियर बनाए जा रहे हैं। 13 स्थलों पर स्वास्थ्य केंद्र तथा पांच दोपहिया एंबुलेंस लगाई जाएंगी। 5 वॉच टावर तथा 5 स्थानों पर अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी एवं अधिकारी श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों से अच्छा व्यवहार किया जाए।
पुलिसकर्मी अपनी भाषा को मृदुल रखें तथा सेवा-भाव से ड्यूटी का निर्वहन करें। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि होटल एवं पार्किंग संचालकों के साथ बैठक करें। होटल एवं पार्किंग संचालक सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करे कि वे अपने जूते-चप्पल होटल या अपनी गाड़ी में उतार कर दर्शन के लिए जाएं, क्योंकि दर्शन के लिए एकल मार्ग की व्यवस्था है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने निर्देश दिए कि नकली गुलाल बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। सड़कों, गलियों एवं चौकों की पेंटिंग की जाए, लाइटिंग एवं साज सज्जा की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि गोवर्धन ड्रेन, नहरों की सफाई को निर्धारित समय से पहले करें।
जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने जिला पंचायतराज अधिकारी को सुदृढ़ साफ-सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। इस पर जिला पंचायतराज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने कहा कि बरसाना में सफाई के लिए 294 सफाई कर्मचारी एवं 35 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, नगर आयुक्त जग प्रवेश, एमवीडीए उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, सीईओ सूरज पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।