फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari will become the lord of orphan girls

UP: अनाथ हैं या फिर जिनके साथ हुई है दरिंदगी...उनको मिलेगा वृंदावन में आश्रय, यहां बनेगा राजकीय बाल गृह बालिका

Sat, 24 May 2025 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 May 2025 01:38 PM IST
सार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी अनाथ और पॉक्सो पीड़िताओं के नाथ बनेंगे। सरकार ने घर से ठुकराई गई या फिर यौन उत्पीड़न से प्रताड़ित बालिकाओं को आराध्य की नगरी में शरण देने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन
Banke Bihari will become the lord of orphan girls
मथुरा। इसी इमारत में पीड़िताओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी। - फोटो : mathura

विस्तार

गौतबुद्धनगर के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मथुरा दूसरा राजकीय बाल गृह बालिका केंद्र होगा। वर्तमान में ऐसी पीड़िताओं को गौतमबुद्धनगर या प्रदेश के अन्य केंद्रों पर भेजा जाता था, लेकिन अब यह आराध्य की गोद में ही रहेंगी।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, वृंदावन में राजकीय बाल गृह बालिका केंद्र बनाने की शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसे वृंदावन के चैतन्य विहार में स्थित विधवा आश्रम के भवन में बनाया जाएगा। यह केंद्र दो सौ बालिकाओं की क्षमता वाला होगा। इसमें अनाथ, यौन उत्पीड़न से प्रताड़ित या फिर अन्य परेशानी के कारण परिवार के साथ रहने से मना करने वाली बालिकाओं को आश्रय दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में बेघर बालिकाओं को छोड़कर ऐसी पीड़िताओं को वन स्टाॅप सेंटर में रखा जाता है, लेकिन यहां सिर्फ पांच दिन तक रहने का नियम है। अगर कोई पीड़िता अपने परिजन के साथ जाने से मना करती है तो वह अधिकारियों के लिए परेशानी बन जाती है। साथ ही उसकी सुरक्षा और देखभाल करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी हो जाता है। इसलिए अधिकारियों ने राजकीय बाल गृह बालिका केंद्र बनाने की योजना बनाई है।

 
विज्ञापन

प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी मिल गई है। अब अधिकारी भवन को व्यवस्थित करने में जुटे हैं। इसमें बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ बालिकाओं की सुरक्षा भी कड़ी होगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लगाया जाएगा। साथ ही 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 
 
विज्ञापन

मथुरा के बाद मुरादाबाद बनेगा तीसरा केंद्र
अधिकारियों का कहना है कि इस केंद्र में एक साथ दो सौ बालिकाओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। गौतमबुद्धनगर के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मथुरा दूसरा केंद्र होगा। वहीं तीसरा मुरादाबाद में 150 की क्षमता वाला ऐसा केंद्र बनेगा। हालांकि प्रदेश के कई शहरों में यह केंद्र संचालित हो रहे हैं। इसमें बाराबंकी, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ समेत अन्य शहर शामिल हैं।
 

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि राजकीय बाल गृह बालिका केंद्र बनाने की स्वीकृति मिल गई है। यह केंद्र वृंदावन के चैतन्य विहार में स्थित विधवा आश्रय स्थल में बनाया जाएगा। इसमें अनाथ या पॉक्सो पीड़ित 10 से 18 साल तक की बालिकाओं को शरण दी जाएगी। यह केंद्र दो सौ की क्षमता का होगा। इसे व्यवस्थित करने की कवायद चल रही है। जल्द ही केंद्र संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed